विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

R Madhavan Birthday: कभी इंस्पेक्टर, कभी कैसीनो ब्वॉय, हॉलीवुड में भी फेमस हैं आर माधवन, पॉपुलर हैं उनके ये रोल

Published: Sat, 01 Jun 2024 09:03 AM (GMT+05:30)

एक्टर आर माधवन (R Madhavan) अच्छी पॉपुलैरिटी एन्जॉय करते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग में साउथ और नॉर्थ दोनों साइड की ...और पढ़ें

आर माधवन बर्थ डे. फोटो क्रेडिट- जागरण
आर माधवन बर्थ डे. फोटो क्रेडिट- जागरण

HighLights

  1. आज है आर माधवन का बर्थ डे
  2. आर माधवन ने हॉलीवुड फिल्मों में भी किया है काम
  3. फैंस के बीच 'मैडी' के नाम से पॉपुलर हैं आर माधवन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। R Madhavan Birthday: आर माधवन फिल्म इंडस्ट्री का वो नाम हैं, जो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। एक्टिंग के अलावा वह अपने डैशिंग लुक के लिए भी लोगों के बीच खासे फेमस हैं। फैंस के 'मैडी' आर माधवन ने साउथ और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं। लेकिन उन्होंने खुद को सिर्फ इन दो फिल्म इंडस्ट्रीज के बीच ही सीमित नहीं रखा।

करियर की शुरुआत में किया हॉलीवुड में काम

आज आर माधवन (R Madhavan) का 54वां बर्थ डे है। फिल्म इंडस्ट्री के इस हैंडसम 'शैतान' को सेलिब्रिटीज और फैंस की बधाइयां मिल रही हैं। आर माधवन का जन्म 1 जून, 1970 को जमशेदपुर में हुआ था। इनका पूरा नाम रंगनाथन माधवन है। आर माधवन की इमेज आज न सिर्फ एक सक्सेसफुल एक्टर के तौर पर है, बल्कि राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर भी वह जाने जाते हैं।

माधवन की दक्षिण भाषी और हिंदी फिल्में तो आपने खूब देखी होंगी, लेकिन अगर आप हॉलीवुड फिल्मों के शौकीन नहीं हैं या इनकी सभी फिल्में नहीं देखी हैं, तो आप ये नहीं जानते होंगे कि दक्षिण भारतीय और हिंदी फिल्मों के अलावा आर माधवन ने इंग्लिश की भी कुछ फिल्मों में काम किया है। बल्कि, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ही हॉलीवुड की फिल्म से की थी।

इन्फर्नो

'इन्फर्नो' यानी नरक। फ्रेड ओलेन द्वारा निर्देशित 1997 में रिलीज हुई ये मूवी आर माधवन की पहली फिल्म थी। मूवी में आर माधवन ने इंस्पेक्टर रवि का रोल प्ले किया था, जो अपने साथी को मारने वाले आतंकवादी से बदला लेने के लिए भारत की यात्रा करता है। इस फिल्म को 'ऑपरेशन कोबरा' के नाम से भी जाना जाता है।

नथिंग बट लाइफ

राजीव अंचल की डायरेक्टोरियल फिल्म 'नथिंग बट लाइफ' दो भाषाओं- इंग्लिश और मलयालम में रिलीज हुई थी। इस मूवी में आर माधवन ने एक आवारा लड़के 'रॉबी थॉमस' का रोल प्ले किया था, जो यंग एज में लॉस वेगास चला गया। वहां कैसीनो में काम कर वह अपनी जिंदगी आराम से काट रहा होता है। लेकिन, उसकी लाइफ में प्रॉब्लम तब आती है, जब गलती से वह अपने दोस्त के पैसे खो देता है, जिसे उसे संभाल कर रखना होता है। 'नथिंग बट लाइफ' कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इस मूवी में नेहा पेंडसे, नासर, श्रीनिवासन, बाबू एंथनी, मधुपाल और थम्पी एंथनी भी हैं।

डैट फोर लेटर वर्ड

सुदीश कामथ के डायरेक्शन में बनी 'डैट फोर लेटर वर्ड' रोमांटिक फिल्म है। इस मूवी में आर माधवन का रोल ज्यादा नहीं था। 2006 में रिलीज हुई ये मूवी चार लड़के और दो लड़कियों की कहानी है, जिसमें माधवन ने स्पेशल अपीयरेंस दी थी। इस फिल्म की स्क्रीनिंग चेन्नई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी हुई थी।

नाइट ऑफ द लिविंग डेड: डार्केस्ट डाउन

ये एनिमेटेड एक्शन हॉरर फिल्म है। इस मूवी में माधवन ने एक्टिंग तो नहीं की, लेकिन वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर काम किया। आर माधवन ने टॉम के कैरेक्टर को आवाज दी थी।

आवाज देने वाले अन्य कलाकारों में तामिया पोइलटियर, एलोना ताल, सारा हेबेल, जेसी कॉर्टी, टॉम साइजमोर और अन्य शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Shaitaan के बाद फिर जमेगी अजय देवगन और R Madhavan की जोड़ी, इस फिल्म में दोबारा आएंगे नजर?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।