विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ये सिर्फ एक ट्रेंड है...'R Madhavan ने फिल्मों के री-रिलीज पर दिया बड़ा बयान, कहां - 'ज्यादा दिन नहीं चलेगा'

Published: Thu, 13 Feb 2025 06:45 PM (IST)

एक्टर आर माधवन को फिल्म इंडस्ट्री में उनकी शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। एक्टर अजय देवगन के साथ ...और पढ़ें

आर माधवन ने री रिलीज को लेकर क्या कहा (Photo: Instagram)
आर माधवन ने री रिलीज को लेकर क्या कहा (Photo: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रि-रिलीज फिल्मों की धूम है। हाल ही में सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई सनम तेरी कसम, तुम्बाड और रॉकस्टार जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भारी सफलता हासिल की। वहीं इसके सामने नई रिलीज फिल्में भी संघर्ष करती नजर आईं। वहीं अब इस चर्चा के बीच कि क्या दोबारा रिलीज होने से नई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ रहा है इस पर अभिनेता आर माधवन ने अपनी राय दी है।

लोग फिर से उस एक्सपीरियंस को जीना चाहते हैं

आर माधवन ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा कि यह सिर्फ एक चलन है और लंबे समय तक नहीं चलेगा। बता दें कि साल 2001 में रिलीज हुई रहना है तेरे दिल में भी पिछले साल अगस्त में दोबारा रिलीज की गई थी। अब फिल्मों के री-रिलीज पर अपनी राय देते हुए 54 साल के अभिनेता ने कहा,"मुझे लगता है कि लोग इसकी पुरानी यादों से ज्यादा जुड़े हुए हैं। वह इन फिल्मों को सिनेमाघरों में देखने के अनुभव को फिर से जीना चाहते हैं। खासकर उन फिल्मों को जिन्हें उन्होंने मूल रूप से सिनेमाघरों में रिलीज होने पर सराहा नहीं था,जैसे रहना है तेरे दिल में और तुम्बाड।"

यह भी पढ़ें: आर माधवन नहीं Shah Rukh Khan के साथ ‘अलाई पयूथे’ बनाना चाहते थे मणिरत्नम, इस वजह से अटक गई कहानी

समय के साथ हिट हुई फिल्में

एक्टर ने आगे कहा,“इन सभी फिल्मों को जब पहली बार रिलीज किया गया तो उन्हें ज्यादा सराहना नहीं मिली, लेकिन समय के साथ यह एक लोकप्रिय हिट बन गई। इसलिए, दर्शक ओरिजनल ग्लोरी देखना चाहते हैं और पुरानी यादों का आनंद लेना चाहते हैं। मुझे लगता है कि री-रिलीज अभी कुछ समय चलेगा लेकिन ये गेम चेंजर साबित नहीं होगा।"

इन फिल्मों में काम कर चुके हैं माधवन

आर. माधवन ने रहना है तेरे दिल में, शैतान, तनु वेड्स मनु जैसी फिल्मों में काम किया है। अब एक्टर परिवार के साथ दुबई में रहते हैं। कोरोना के समय में बेटे को स्विमिंग ट्रेनिंग में सपोर्ट करने के लिए वो दुबई शिफ्ट हो गए थे। एक्टर वहां आलीशान जिंदगी जी रहे हैं। आखिरी बार उन्हें जी5 पर आई फिल्म ‘हिसाब बराबर’ में रेलवे टीटीई की भूमिका में देखा गया था।

यह भी पढ़ें: कमजोर है आपकी भी गणित? एक्टर R Madhavan की मान लें ये सलाह, होगा फायदा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।