विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raaj Kumar का एक्टर बेटा सिनेमा में रहा महाफ्लॉप, 18 साल एक्टिंग कर अचानक हो गया गायब

Published: Sun, 20 Apr 2025 05:50 PM (IST)Updated: Sun, 20 Apr 2025 08:04 PM (IST)

फिल्मी सितारों के स्टार किड्स हमेशा से मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय बने रहते हैं। आज इस लेख में ...और पढ़ें

अभिनेता राज कुमार और उनके बेटे (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
अभिनेता राज कुमार और उनके बेटे (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. कौन है एक्टर राज कुमार का बेटा
  2. 18 साल तक बॉलीवुड में रहा एक्टिव
  3. इस एक्ट्रेस के साथ किया था डेब्यू

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी सितारों की चकाचौंध सी भरी जिंदगी हमेशा से चर्चा का विषय बनी रही है। इसके अलावा उनके परिवार और बच्चों के बारे में भी खूब जिक्र होता है। खासतौर पर अगर सेलेब्स का बच्चा एक फिल्मी सितारा हो। आज इस लेख में हम आपको बॉलीवुड के वेटरन एक्टर रहे राज कुमार के बेटे (Raaj Kumar Son) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक्टिंग में किस्मत अजमाई। 

लेकिन अपने पिता की तरह वह मनोरंजन की दुनिया में सफलता हासिल करने में पूरी तरह से नाकाम रहा। आइए जानते हैं कि वह स्टार किड कौन है। 

राज कुमार का बेटा कौन?

लंबे समय से जागरण के मंच पर सेलेब्स के स्टार किड्स के बारे में लगातार जानकारियां देते आ रहे हैं। अब बारी सिनेमा के जानी यानी राज कुमार के लाडले बेटे पुरु राज कुमार का नाम शामिल हो रहा है। पुरु के पिता हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े स्टार में से एक थे। विरासत में मिली एक्टिंग की लेगेसी को आगे बढ़ाने का जिम्मा पुरु ने उठाने की पूरी कोशिश की। 

ये भी पढ़ें- पिता Manoj Kumar की तरह बेटा भी निकला था सिनेमा का सूरमा! 11 फिल्मों के बाद छोड़ी एक्टिंग, अब करते हैं ये काम

फोटो क्रेडिट- फेसबुक

1996 में आई फिल्म बाल बृह्मचारी से पुरु राज कुमार ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के साथ पुरु ने अपने एक्टिंग करियर का आगाज किया। लेकिन उनको सबसे अधिक लोकप्रियता ऐश्वर्या राय की पॉपुलर फिल्म हमारा दिल आपके पास से मिली। 

फोटो क्रेडिट- एक्स

मूवी में उनका नेगेटिव रोल ऑडियंस को काफी पसंद आया। हैरान करने वाली बात ये रही है कि इसके बावजूद पुरु को फिल्मों में लीड रोल के बहुत कम अवसर प्राप्त हुए और 18 साल के एक्टिंग करियर में वह ज्यादातर साइड रोल या नेगेटिव किरदार में ही नजर आए। 

2014 में छोड़ दिया बॉलीवुड 

1996 से लेकर 2014 तक पुरु राजकुमार बतौर अभिनेता हिंदी सिनेमा जगत में एक्टिव रहे। सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म एक्शन जैक्शन पुरु के लिए आखिरी बॉलीवुड मूवी रही, इसके बाद वह अचानक से फिल्मी इंडस्ट्री से गायब हो गए। बता दें कि 1993 में एक हिट एंड रन केस को लेकर पुरु राज कुमार कानूनी पचड़े के विवादों में भी रहे। 

पुरु की पॉपुलर मूवीज

करीब दो दशक के फिल्मी करियर में पुरु राज कुमार सिर्फ एक दर्जन से थोड़ी अधिक फिल्में करने में सफल रहे। उनकी पॉपुलर मूवीज के नाम इस प्रकार हैं- 

  • बाल बृह्मचारी

  • हमारा दिल आपके पास है

  • मिशन कश्मीर

  • खतरों के खिलाड़ी

  • वध

  • एल.ओसी.कारगिल

  • उमराव जान

  • वीर

  • एक्शन जैक्शन

ये भी पढ़ें- Mumtaz के दामाद पर लगा है फ्लॉप एक्टर का कलंक, 27 साल के करियर में बॉक्स ऑफिस पर दे पाया है सिर्फ 3 हिट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।