Priyanka Chopra के बाद पंजाबी एक्ट्रेस ने Raghav Chadha को किया सपोर्ट, पोस्ट पर किया कमेंट
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटा दिया है, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर संसद में उठाए गए मुद्दों को उजागर कर रहे हैं। प्रियंका ...और पढ़ें
-1775403531702_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2 अप्रैल को राज्यसभा में सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया। उनकी जगह दूसरे सांसद अशोक मित्तल को नियुक्त कर दिया गया है।
राघव लगातार कई जरूरी मुद्दे सांसद में उठा रहे थे जिसकी वजह से उनके खिलाफ ये कदम उठाया गया ऐसा कहा जा रहा है। हालांकि पार्टी का कहना है कि ये एक आम प्रक्रिया थी।
यह भी पढ़ें- 'BJP ज्वाइन कर...' Priyanka Chopra ने राघव चड्ढा की पोस्ट पर किया कमेंट, फैन्स ने किए पीसी से सवाल
अब इसके जवाब में राघव लगातार इंस्टाग्राम पर रील्स पोस्ट करके अपनी बात रख रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने एक रील शेयर की थी जिसमें उन्होंने संसद में अपने कार्यकाल के दौरान उठाए गए सभी मुद्दों को उजागर किया। अब इस वीडियो पर बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने रिएक्ट कर उन्हें अपना समर्थन दिखाया है।
View this post on Instagram
पार्टी को राघव का तीखा संदेश
वीडियो पोस्ट में राघव ने संसद के विभिन्न सत्रों में उठाए गए अपने सभी मुद्दों का एक मोंटाज शेयर किया। इसमें सरकारी बैंकों की दुर्दशा से लेकर सशस्त्र बलों के लिए विकलांगता पेंशन पर कर हटाने की मांग, वेतन सूचकांक से लेकर भगत सिंह के लिए भारत रत्न की मांग तक मेंशन हैं। राघव ने इस वीडियो को इंडियन फ्लैग के इमोजी के साथ कैप्शन के रूप में पोस्ट किया। ये वीडियो साफ तौर पर बढ़ते राजनीतिक विवाद के बीच एक शांत लेकिन तीखा संदेश देता है।

सोनम ने किया राघव को सपोर्ट
अब सोनम बाजवा ने कई सारे ताली बजाने वाले इमोजी बनाकर इसपर रिएक्ट किया है। इससे यह संकेत मिलता है कि वह राघव के साथ खड़ी हैं। इसी पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने दिल वाली आंखों और ताली बजाने वाले इमोजी के साथ कमेंट किया था। राघव की शादी प्रियंका की चचेरी बहन, अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से हुई है।