Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस पर धौंस जमाने आ रहा है 'विक्रम मालिक', The Paradise से राघव जुयाल का सामने आया खूंखार लुक

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 06:30 PM (IST)

    तेलुगु सिनेमा में कदम रख चुके अभिनेता राघव जुयाल का 'द पैराडाइज' से फर्स्ट लुक टीजर सामने आ चुका है, जिसे देखने के बाद फैंस भी हैरान रह गए हैं। ...और पढ़ें

    द पैराडाइज में खूंखार लुक में दिखे राघव जुयाल/ फोटो- Youtube

    द पैराडाइज में खूंखार लुक में दिखे राघव जुयाल/ फोटो- Youtube

    HighLights

    1. द पैराडाइज से सामने आया राघव जुयाल का फर्स्ट लुक

    2. नानी की फिल्म के साथ तेलुगु सिनेमा में रखेंगे पहला कदम

    3. फिल्म से अभिनेता का इंटेंस लुक देख क्रेजी हुए फैंस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक डांसर के रूप में अपने सफर की शुरुआत करने वाले राघव जुयाल अब धीरे-धीरे एक्टिंग की दुनिया के 'किंग' भी बनते जा रहे हैं। किल और बैड्स ऑफ बॉलीवुड में अपने धांसू किरदार के बाद वह तेलुगु सिनेमा में धौंस जमाने की पक्की तैयारी कर चुके हैं।

    हाल ही में उनका नानी की फिल्म 'पैराडाइज' से फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जिसमें वह बिल्कुल ही अलग और खूंखार लुक में दिखाई दे रहे हैं। राघव का फिल्म से यह लुक इतना शानदार है कि फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध चुके हैं।

    'विक्रम मालिक' के रूप में छा गए राघव जुयाल

    द पैराडाइज से जो राघव जुयाल का फर्स्ट लुक सामने आया है, उसमें उन्होंने गले में सोने की मोटी चैन पहनी हुई है और उनकी आंखों में खतरनाक ठंडापन है। वह 'विक्रम मालिक' के रूप में एक ऐसे खूंखार विलेन की भूमिका निभा रहे हैं, जो हीरो की नींद उड़ाने के लिए ही पैदा हुआ है। जिस तरह से राघव ने तेलुगु फिल्म के लिए ट्रांसफॉर्मेशन किया है, वह जबरदस्त है। यह अब तक का अभिनेता का सबसे खतरनाक और दमदार रोल माना जा रहा है।

    इस छोटे से टीजर को राघव जुयाल ने खुद भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "लंबे इंतजार के बाद...पेश है विक्रम मालिक। आंखों में शैतानिक, शहर ममेरा तालिक, नाम मेरा खौफिक..छोटा मालिक।"

    यह भी पढ़ें- ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के बाद चमकी Raghav Juyal की किस्मत, हाथ लगी शाह रुख खान की फिल्म

    राघव जुयाल के लुक ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

    राघव जुयाल के इस लुक को देखने के बाद फैंस अपनी उत्सुकता को नहीं रोक पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ओह माय गॉड..आप मजाक कर रहे हो। राघव जुयाल किसी भी लुक में खुद को ट्रांसफॉर्म कर सकता है। सिर्फ इन्हें देखो, इसमें यह बिल्कुल ही अलग इंसान लग रहा है। यह बहुत ही अनरियल सा है।"

    खबरें और भी

    _ (72)

    दूसरे यूजर ने लिखा, "टॉलीवुड में आपका स्वागत है राघव जुयाल, आपकी एक्टिंग सच में माइंड ब्लोइंग है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "पूरा बॉलीवुड एक तरफ है और अपना भाई राघव जुयाल एक तरफ है।" द पैराडाइज की रिलीज डेट की बात करें तो, यह मूवी 21 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- आपका दिमाग सुन्न कर देगी Zee5 की ये पॉपुलर क्राइम थ्रिलर, मिला साल 2024 की मोस्ट पॉपुलर सीरीज का अवॉर्ड