Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ramayana को मिल गया 'मेघनाद', रणबीर कपूर की फिल्म में विक्रांत मैसी की जगह अब लेगा ये सॉलिड एक्टर?

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 06:18 PM (IST)

    रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 1'  इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। मूवी में कई सितारे नजर आने वाले हैं। अब हाल ही में रिपोर्ट्स की मानें तो ...और पढ़ें

    'रामायण' में 'मेघनाद' का किरदार निभाएगा ये एक्टर/ फोटो- Instagram

    'रामायण' में 'मेघनाद' का किरदार निभाएगा ये एक्टर/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही माइथोलॉजिकल फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में रणबीर कपूर से लेकर यश, साई पल्लवी, सनी देओल और लारा दत्ता जैसे कई बड़े स्टार्स अलग-अलग किरदारों में दिखाई देंगे।

    अब हाल ही में आई रिपोर्ट्स की मानें, तो 'विभीषण' के किरदार के लिए विजय सेतुपति के बाद, नितेश तिवारी ने एक और एक्टर को अप्रोच किया है। यह एक्टर उनकी बिग बजट फिल्म में 'मेघनाद' का किरदार निभाते हुए दिखाई दे सकता है। कौन है छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक अपनी पहचान मजबूत करने वाला यह अभिनेता? नीचे पढ़ें डिटेल्स:

    विक्रांत मैसी की जगह 'मेघनाद' के किरदार में होगा ये अभिनेता?

    खबर थी कि नितेश तिवारी के ड्रीम प्रोजेक्ट 'रामायण: पार्ट 1' में पहले 'मेघनाद' के किरदार के लिए मेकर्स ने विक्रांत मैसी को अप्रोच किया था, लेकिन बात नहीं बन पाई और उनके हाथ से यह रोल निकल गया। 'लंकापति रावण' के बेटे के किरदार के लिए अब मेकर्स ने राघव जुयाल (Raghav Juyal) को चुना है।

    यह भी पढ़ें- ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के बाद चमकी Raghav Juyal की किस्मत, हाथ लगी शाह रुख खान की फिल्म

    वैरायटी वेबसाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नितेश तिवारी ने मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' के लिए राघव जुयाल को फाइनल कर दिया है। हालांकि, उनका 'मेघनाद' का किरदार पहले पार्ट में नहीं दिखाया जाएगा, बल्कि वह सेकंड पार्ट का हिस्सा होंगे, जो साल 2027 में रिलीज होगा। मेकर्स की तरफ से अभी तक राघव जुयाल के नाम पर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है।

    खबरें और भी

    raghav juyal

    'किल' से नेगेटिव भूमिका में बनाई सॉलिड पहचान

    राघव जुयाल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में 'चक धूम-धूम 2' से की थी, जिसमें वह कंटेस्टेंट बनकर आए थे। इसके बाद उन्होंने 'डांस इंडिया डांस' में हिस्सा लिया, जिसके बाद उन्हें उनके स्लो मोशन डांस की वजह से 'क्रोकरोच' (Crockroaxz) का नाम मिला। कई डांस शोज का हिस्सा रहने के बाद राघव ने साल 2014 में 'सोनाली केबल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

    raaghav

    उन्होंने 'एबीसीडी 2', 'नवाबजादे', 'स्ट्रीट डांसर 3D', 'बहुत हुआ सम्मान' और 'किसी का भाई किसी की जान' जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन फिल्म 'किल' में जब उन्होंने नेगेटिव भूमिका निभाई, तो फैंस उनके कायल हो गए। साल 2026 में राघव जुयाल 'किंग', 'हसल' और 'द पैराडाइस' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। वह ओटीटी की दुनिया में भी काफी एक्टिव हैं।

    यह भी पढ़ें- आपका दिमाग सुन्न कर देगी Zee5 की ये पॉपुलर क्राइम थ्रिलर, मिला साल 2024 की मोस्ट पॉपुलर सीरीज का अवॉर्ड