विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खुल गया राज, Mahabharat का 'कर्ण' बनेगा साउथ सुपरस्टार; पहली बार हाथ लगी पौराणिक फिल्म

Published: Tue, 22 Sep 2026 05:27 PM (IST)

साउथ सिनेमा की तरफ से महाभारत के पात्र कर्ण पर एक फिल्म बनाई जा रही है, जिसके लीड एक्टर का राज खुल गया है।

कर्ण बनेगा ये एक्टर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

कर्ण बनेगा ये एक्टर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. महाभारत का कर्ण बनेगा ये साउथ एक्टर

  2. पहली बार बना माइथोलॉजिकल ड्रामा का हिस्सा

  3. इन मूवीज से जीत चुका है फैंस का दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में सिनेमा जगत में धार्मिक और पौराणिक फिल्मों का चलन काफी देखने को मिल रहा है। इस मामले में महाकाव्य महाभारत (Mahabharat) फिल्ममेकर्स ke सबसे पसंदीदा माना जाता है, जिस पर लंबे समय से फिल्में, टीवी शोज और सीरीज बनती आ रही हैं। 

अब महाभारत के लोकप्रिय पात्र कर्ण पर फिल्म आ रही है, जिसकी पेशकश साउथ सिनेमा की तरफ से की गई है और इसके साथ ही उस अभिनेता का भी खुलासा हो गया है, जो मूवी में कर्ण की भूमिका निभाएगा। आइए जानते हैं कि वह कौन सा सुपरस्टार है-

महाभारत का कर्ण बनेगा ये एक्टर

कुछ दिन पहले साउथ सिनेमा के मशहूर प्रोडक्शन हाउस पेन मूवीज की तरफ से सोशल मीडिया पर महावीर कर्ण (Mahaveer Karna) नाम की एक माइथोलॉजिकल फिल्म का आधिकारिक एलान किया गया था, जिसमें महाभारत के पात्र कर्ण की कहानी को दर्शाया जाएगा। अब मंगलवार को पेन मूवीज ने इस बात का खुलासा किया है कि साउथ सुपरस्टार राघव लॉरेंस (Raghava Lawrence) वह कलाकार होंगे, जो इस एपिक सागा में कर्ण का रोल प्ले करेंगे। 

यह भी पढ़ें- पहली बार बड़े पर्दे पर 'कर्ण' बनेंगे Salman Khan, रंग दे बसंती के निर्देशक संग मिलाया हाथ, 2027 में बड़ा धमाका?

KARNAMOVI

महावीर कर्ण फिल्म से राघव लॉरेंस का कर्ण का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है, जिसे मेकर्स ने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। कर्ण की भूमिका में राघव का अंदाज काफी दमदार नजर आ रहा है। ट्वीट में मेकर्स ने लिखा है-

एक चेहरा, एक महान योद्धा। कर्ण के अवतार में राघव लॉरेंस आपको नजर आएंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि राघव बतौर अभिनेता किसी पौराणिक कहानी वाली फिल्म का हिस्सा बने हैं। डायरेक्टर रमेश वर्मा महावीर कर्ण के डायरेक्शन की कमान संभालाएंगे। 

इस तरह से महावीर कर्ण फिल्म पर मेकर्स की तरफ से लेटेस्ट अपडेट साझा किया है। मालमू हो कि मेकर्स की ये योजना है कि अगले साल इस मूवी को पैन-इंडिया रिलीज के आधार पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाए। 

इन मूवीज के लिए फेमस हैं राघव लॉरेंस

अभिनेता नागार्जुन की फिल्म डॉन नंबर-1 में की वजह से राघव लॉरेंस को सिनेमा जगत में अधिक लोकप्रियता मिली। इसके बाद हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी कंचना के दम पर लॉरेंस ने बतौर अभिनेता अपनी असली पहचानई। इतना ही नहीं डायरेक्शन के लिए भी साउथ सिनेमा में राघव काफी मशहूर हैं। 

यह भी पढ़ें- नोरा-पूजा के बाद Kanchana 4 में हुई इस लेडी सुपरस्टार की एंट्री, हॉरर थ्रिलर में लाएंगी बड़ा ट्विस्ट