यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पापा के साथ नए घर को देखने पहुंची राहा कपूर, जल्द शिफ्ट होंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर की एक झलक पाने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं। हर कोई उनकी क्यूटनेस पर फिदा है। हाल ही में राहा का एक और वीडियो वायरल हो ...और पढ़ें

HighLights
- आलिया भट्ट की लाडली के नन्हे कदमों की हुई तारीफ
- अप्रैल 2022 में जन्मी थी राहा कपूर
- 200 करोड़ का है कृष्णा राज बंगला
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राहा कपूर भी पॉपुलर स्टार किड्स में शामिल हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर जब भी उनका कोई वीडियो आता है तो तेजी से वायरल होने लगता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। रविवार को राहा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह पापा के साथ अपने नए घर को देखने पहुंची। इस दौरान बेहद क्यूट नजर आई।
पापा के साथ राहा
वीकेंड पर आलिया और रणबीर अपनी लाडली के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारते हैं। ऐसे रणबीर अपनी बेटी के साथ आज नए घर पहुंचे। जहां वो जल्द शिफ्ट होने वाले हैं। इस वीडियो में देख सकते हैं रणबीर और राहा कपूर प्रॉपर्टी में एंट्री लेते नजर आ रहे हैं। इसके बाद रणबीर ने राहा को गोद में भी उठाया और फिर उन्हें वो जगह दिखाई।
यह भी पढ़ें- मम्मी Alia Bhatt के साथ मुंबई के मौसम का मजा लेती दिखीं राहा कपूर, क्यूटनेस से फिर जीता लोगों का दिल
View this post on Instagram
नए घर में जल्द शिफ्ट होंगे रणबीर-आलिया
बता दें, बीते लंबे समय से मुंबई के बांद्रा में रणबीर और आलिया के नए बंगले (Ranbir-Alia New Home) का कंस्ट्रक्शन चल रहा है। कहा जा रहा है कि ये कपल जल्द ही इस घर में गृह प्रवेश करने वाला है। सिर्फ इतना ही नहीं वे राहा के साथ वहां इस फेस्टिवल को मनाने की तैयारी कर रहें हैं। दीवाली का आने वाला त्योहार भी रणबीर और आलिया बेटी राहा के साथ इसी बंगले में मनाएंगे।
राहा के नाम पर होगा नए घर का नाम ?
इससे पहले खबर थी कि इस नए घर का नाम आलिया और रणबीर अपनी बेटी राहा कपूर के नाम पर रखने वाले हैं। हालांकि, अभी तक इस खबर की कोई पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही इस बंगले की कीमत भी 200 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है।