यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पापा रणबीर को राहा ने किया किस, अनंत-राधिका के प्री वेडिंग के बाद इस लिटिल प्रिंसेज के क्यूट वीडियो ने जीता दिल
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में भी बी टाउन स्टार्स ने जमकर मौज मस्ती की। इस बार पार्टी इंडिया में न होकर इटली में क् ...और पढ़ें

HighLights
- अनंत-राधिका के प्री वेडिंग में रहा सितारों का जमावड़ा
- राहा के साथ रणबीर और आलिया भी हुए थे शामिल
- राहा के स्वीट जेश्चर ने जीता लोगों का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इटली में अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के दूसरे प्री वेडिंग की धूम देखने को मिली। बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड सितारों ने भी इस पार्टी में अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिया। इस पार्टी की कुछ झलकियां सामने आईं, लेकिन तमाम सितारों के बीच लाइमलाइट लूटी राहा ने, जिसका क्यूट वीडियो और फोटो वायरल हो रहा है।
अंबानी की पार्टी में छाई रहीं राहा
29 मई से इटली में अनंत और राधिका की प्री वेडिंग का आयोजन किया गया। 3-4 दिनों तक चलने वाली ये पार्टी किसी होटल में न होकर क्रूज पर हुई। अंबानी फैमिली की क्रूज पार्टी में राहा का जलवा देखने लायक रहा। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बेटी ने अपनी मासूमियत और क्यूटनेस से लोगों का दिल जीता है। उनका रणबीर कपूर के साथ एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।
राहा की क्यूटनेस ने जीता दिल
प्री वेडिंग फंक्शन अब खत्म हो चुका है। बी टाउन स्टार्स वहां से मुंबई लौट चुके हैं। बीती रात आलिया-रणबीर को उनकी लिटिल प्रिंसेज राहा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान राहा के एक स्वीट जेश्चर ने पैपराजी अंटेशन कैच किया। रणबीर, राहा को गोद में लेकर आलिया के साथ अपनी कार की तरफ बढ़ रहे थे। तभी राहा ने कुछ ऐसा किया, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
डैडी रणबीर की गोद में राहा ने उन्हें किस किया। सबसे खास बात ये कि इस बार राहा ने पैप्स को स्माइल करते हुए पोज दिया।
View this post on Instagram
फैंस ने की तारीफ
इस वीडियो को देख लोग रणबीर और आलिया की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'सेल्फ सफिशियंट पेरेंट, बिना नैनी के इन्हें बेटी के साथ घूमते देखना अच्छा लग रहा है।' एक अन्य ने लिखा, 'राहा ने अपने पिता को गाल पर किस किया, ये कितना क्यूट है।'
यह भी पढ़ें: बेटी Raha Kapoor संग नए घर में जल्द गृह प्रवेश करेंगे रणबीर और Alia Bhatt, साथ मनाएंगे ये फेस्टिवल