Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मेट गाला के बीच डीपफेक वीडियो का शिकार हुईं Alia Bhatt, इस एक्ट्रेस के साथ बदल डाला Raha Kapoor की मम्मी का फेस

    Updated: Tue, 07 May 2024 03:54 PM (IST)

    Alia Bhatt बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। इस समय फैशन इवेंट मेट गाला 2024 को लेकर वह लाइमलाइट में बनी हुई हैं। लेकिन एक और वजह ...और पढ़ें

    वायरल हुआ आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो (Photo Credit-Instagram)
    वायरल हुआ आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. सामने आया आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो
    2. मेट गाला इवेंट के बीच चर्चा में आलिया का नाम
    3. इस एक्ट्रेस से साथ बदला गया एक्ट्रेस का चेहरा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशनल फैशन इवेंट मेट गाला को लेकर एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। अपने स्टाइलिश लुक को लेकर राहा कपूर (Raha Kapoor) की मम्मी जमकर वाहवाही लूट रही हैं। लेकिन अन्य किसी और वजह से भी आलिया इस समय लाइललाइट में बनी हुई हैं, जिसका कारण एक डीपफेक वीडियो है। 

    मेटा गाला के बीच में आलिया भट्ट का एक लेटेस्ट डीपफेक वीडियो (Alia Bhatt Deepfake Video)  इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस वामिका गब्बी के साथ उनके चेहरे को एक्सचेंज कर दिया गया है। आइए एक नजर वायरल वीडियो पर डालते हैं। 

    दोबारा डीपफेक वीडियो का शिकार हुईं आलिया भट्ट

    बीते साल आलिया भट्ट और साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना का नाम डीपफेक वीडियो को लेकर काफी सुर्खियों में रहा था। ऐसे में अब एक बार फिर से रणबीर कपूर की पत्नी का चर्चा में आ गई हैं। दरअसल कुछ दिन पहले unfixface इंस्टाग्राम हैंडल ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें आलिया भट्ट लाल साड़ी और बोल्ड अंदाज में दिख रही हैं। 

    इस वीडियो में आलिया के फेस को इस तरह से फिक्स किया गया है कि आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि ये असली वीडियो है या फिर डीपफेक।

    View this post on Instagram

    A post shared by Unfixface (@unfixface)

    लेकिन जब आप नेटफ्लिक्स मूवी खुफिया एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) के इस वीडियो वीडियो देखेंगे तो आपको ये साफ मालूम पड़ जाएगा कि शातिरों ने बड़ी ही सफाई से उनके चेहरे को आलिया के फेस के साथ बदल दिया है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Wamiqa Gabbi (@wamiqagabbi)

    आलम ये है कि अब आलिया का ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है। आलिया के फैंस इस वीडियो को लेकर नाराजगी भी व्यक्त कर रहे हैं। 

    खबरें और भी

    मेट गाला में छाईं आलिया

    न्यूयॉर्क में जारी मेट गाला फैशन इवेंट में आलिया भट्ट ने अपने किलर लुक के साथ महफिल लूट ली है। मिंट ग्रीन कलर की शानदार साड़ी में आलिया ने मेट गाला कॉर्पेट पर फैशन का जलवा बिखेरा है। 

    ये भी पढ़ें- Met Gala के रेड कारपेट पर Alia Bhatt बिखेरेंगी जलवा, एयरपोर्ट पर इस लुक में हुईं स्पॉट