यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Alia Bhatt की गोद में बैठकर नए घर पहुंचीं राहा, पापा रणबीर कपूर और दादी नीतू कपूर भी साथ आए नजर
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर एक बार फिर चर्चा बटोर रही हैं। हाल ही में कपूर फैमिली अपना नया घर देखने पहुंची। इस दौरान राहा ने भी पापा- म ...और पढ़ें

HighLights
- वायरल हुआ राहा कपूर का नया वीडियो
- पापा- मम्मी के साथ विजिट किया नया घर
- थोड़ा परेशान नजर आईं राहा कपूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राहा कपूर बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर स्टार किड हैं। सोशल मीडिया पर जब भी उनका वीडियो आता है वायरल हो जाता है। अब एक बार फिर राहा कपूर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में वो मम्मी आलिया भट्ट और पापा रणबीर कपूर के साथ अपने नए घर पहुंचीं। जहां से उनका वीडियो सामने आया है।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नया घर पिछले काफी वक्त से बन रहा है। कपल अक्सर अपने अंडर कंस्ट्रक्शन मकान को विजिट करता है, लेकिन इस बार वो बेटी राहा कपूर को भी साथ ले गए। ऐसे में एक बार राहा की क्यूटनेस पर फैंस अपना दिल हार बैठे।
नया घर देखने पहुंचीं राहा
राहा कपूर मम्मी आलिया भट्ट की गोद में बैठकर अपने नए घर पहुंचीं। साइट पर सबसे पहले ब्लैक कॉम्फी आउटफिट में रणबीर कपूर नजर आए। उनके बाद आलिया भट्ट और राहा कपूर दिखीं। एक्ट्रेस बीज कलर के टॉप और मैचिंग पैंट में दिखाई दीं। वहीं, राहा प्रिंटेड बीज आउटफिट और ब्लैक शूज में नजर आईं।
यह भी पढे़ं- Father's Day के मौके पर आलिया भट्ट को आई नाना की याद, बचपन की फोटोज शेयर कर लिखी ये बात
थोड़ा परेशान दिखीं राहा
बेटे और बहू के साथ अंत में नीतू कपूर भी गाड़ी से उतरते हुए स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस ऑल व्हाइट लुक में पहुंचीं। राहा कपूर हमेशा क्यूट एक्सप्रेशन देने के लिए ध्यान खींचती हैं, लेकिन इस बार वो थोड़ा परेशान नजर आईं। हालांकि, उनका ये एक्सप्रेशन भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
पॉपुलर स्टार किड हैं राहा
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, अप्रैल 2022 में एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं, नवंबर 2022 में राहा कपूर ने कपल की जिंदगी में दस्तक दी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बीते साल क्रिसमस पर बेटी का चेहरा पब्लिक में रिवील किया था। सोशल मीडिया पर राहा कपूर का वीडियो कई दिनों तक वायरल हुआ था। कई फैंस ने उनके लुक की तुलना राज कपूर से भी की थी।
यह भी पढे़ं- रणबीर कपूर की लाडली बेटी को 'एनिमल' से है बेहद प्यार, कुत्ते को देखकर Raha ने किया कुछ ऐसा वीडियो हुआ वायरल