Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Alia Bhatt With Raha: मम्मी आलिया भट्ट के साथ 'बुआ' करीना कपूर के घर पहुंची राहा, खुश हुए तैमूर और जेह

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Sat, 03 Jun 2023 09:18 PM (GMT+05:30)

    Alia Bhatt With Rahaआलिया भट्ट शनिवार को भाभी करीना कपूर से मिलने पहुंचीं। उन्होंने बेटी राहा को गोद में लिया हुआ था। इस दौरान आलिया भट्ट ने मीडिया से ...और पढ़ें

    Alia Bhatt, Raha kapoor, Ranbir Kapoor, Kareena kapoor
    Alia Bhatt, Raha kapoor, Ranbir Kapoor, Kareena kapoor

    नई दिल्ली, जेएनएन। ऐसा बहुत कम होता है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा के साथ घर से स्पॉट किए जाएं। शनिवार को ये मम्मी-पापा के साथ नन्ही राहा अपनी बुआ करीना कपूर के घर गईं। इस दौरान पैपराजी के कैमरों ने उन्हें कैप्चर किया। हालांकि हमेशा की तरह इस बार भी बेबी राहा की झलक नहीं मिल पाई।

    बुआ के घर पहुंची राहा

    करीना के बांद्रा स्थित घर के बाहर तैनात पैपराजी ने देखा कि आलिया भट्ट राहा को गोद में लेकर घर में एंट्री कर रही हैं। उसने राहा की तरह व्हाइट ड्रेस पहनी थी। आलिया ने पैपराजी से राहा का चेहरा छुपाना की गुजारिश की जिसका सबने पालन भी किया। रणबीर की लाडली बड़े आराम से अपनी मां की गोदी से सब कुछ देख रही थी।

    मां की गोदी में आईं नजर

    इसके बाद एक वीडियो में करीना के बेटे तैमूर को आलिया और राहा को उनकी कार तक छोड़ने आते हुए भी देखा गया। ऐसा लग रहा था कि आलिया और राहा कार में बैठ चुके थे और तैमूर बाहर खड़े उनसे बात कर रहे थे। आलिया के फैंस इस बात से खुश थे कि पैपराजी ने उनके वीडियो में बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया। एक ने लिखा, "यह देखकर अच्छा लगा कि आप उसकी निजता बनाए रख रहे हैं।" एक अन्य ने लिखा, "Awww आलिया विद राहा।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    पैपराजी ने किया स्पॉट

    पिछले साल नवंबर में राहा के जन्म पर, आलिया और रणबीर ने पैपराजी से अनुरोध किया था कि वो उनकी बेटी की तस्वीरें क्लिक करते समय सावधानी बरतें और वीडियो-तस्वीरों में उनका चेहरा ना दिखाएं। उन्होंने कहा था-  "पैरेंट्स होने के नाते हम नहीं चाहते कि उनकी चेहरा सोशल मीडिया पर दिखाया जाए। हम चाहते हैं कि उसकी सामान्य परवरिश हो। हम चाहते हैं कि वो खुदको दूसरे बच्चों जैसा ही समझे "

    खुश नजर आए जेह-तैमूर

    हालांकि करीना कपूर और सैफ अली खान ने ऐसा कभी नहीं किया उन्होंने कभी भी जेह और तैमूर को मीडिया से दूर रखने की कोशिश नहीं की। तैमूर को पैपराजी के फेवरेट हैं, ऐसा कभी नहीं होता कि वो घर से बाहर निकलें और मीडिया में सुर्खियां नहीं आएं।

    खबरें और भी