विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेट पर Rahul Bose के साथ हुई थी बदसलूकी, सड़क किनारे बैठने पर मजबूर हो गया था एक्टर

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Wed, 26 Feb 2025 12:21 PM (GMT+05:30)

फिल्मों में हीरो बनने का सपना लिए हर साल कई लोग मुंबई पहुंचते हैं। मगर सिल्वर स्क्रीन तक का सफर ...और पढ़ें

डेब्यू फिल्म के सेट पर एक्टर के साथ ऐसा होता था बर्ताव। (Photo Credit- Instagram)
डेब्यू फिल्म के सेट पर एक्टर के साथ ऐसा होता था बर्ताव। (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. डेब्यू फिल्म सेट पर हुआ खराब बर्ताव
  2. लीड हीरो होने के बाद भी नहीं दी गई कुर्सी
  3. समाज के मुद्दों पर बेबाकी से रखते हैं राय

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर हैं जिनके साथ डेब्यू फिल्म के दौरान अच्छा बर्ताव नहीं किया था। इसके बारे में कई एक्टर्स ने सालों बाद खुलासा किया था। इनमें से एक राहुल बोस भी हैं। जो जल्द ही अपारशक्ति खुराना के साथ बर्लिन में नजर आए थे। राहुल एक बहुत ही बेहतरीन एक्टर हैं और फैंस के दिल में उनकी एक स्पेशल जगह है। राहुल ने हाल ही में अपनी डेब्यू फिल्म के एक्सपीरियंस के बारे में शेयर किया है। जिसे सुनने के बाद आप भी चौंक जाएंगे। राहुल ने बताया कि फिल्म के सेट पर उन्हे बैठने के लिए कुर्सी नहीं दी गई लेकिन डायरेक्टर के रिश्तेदार को दी गई थी।

एक्टर के अलावा सबको मिलती थी कुर्सी

इंडिया टुडे के हिंदी साइट को दिए एक इंटरव्यू में राहुल बोसे ने खुलासा किया था, 'मुझे अपनी पहली फिल्म में बैठने के लिए कुर्सी नहीं दी गई थी। मैं लीड एक्टर था। मैंने कभी स्ट्रगल नहीं किया। मैं सीधे स्टेज से लीड रोल निभाने चला गया और फिल्म में कोई एक्ट्रेस भी नहीं थी - केवल मैं ही था। अभिनेता ने आगे बताया, 'मुझे सेट पर कभी कुर्सी नहीं दी गई। कभी-कभी मैं सड़क के डिवाइडर या पैरापेट पर बैठ जाता था, जैसे कि कोई समस्या ही नहीं है, लेकिन बाकी लोगों के पास हमेशा कुर्सियां होती थीं। निर्माता, उसकी बहन, उसके चाचा - सभी को कुर्सी मिलती थी, सिवाय मेरे।'

Photo Credit- X

ये भी पढ़ें- Mismatched फेम Prajakta Koli ने रचाई शादी, वेडिंग फोटोज में खिलखिलाती नजर आईं एक्ट्रेस

आखिर में अपने लिए खरीदी कुर्सी

राहुल बोस ने आगे ये भी बताया कि कुछ दिनों तक ऐसा ट्रीटमेंट झेलने के बाद वो एक रेस्टोरेंट में गए जहां पर फिल्म के सेट वाली कुर्सी का फैंसी वर्जन था। उस समय उसकी कीमत 10 हजार थी, करीब 30 साल पहले लेकिन मैंने अपनी खुद की कुर्सी खरीदी। उस एक्सपीरियंस के बाद से, मैं हमेशा सेट पर अपनी कुर्सी लेकर आता हूं क्योंकि मैं फिर कभी उस अपमान से नहीं गुजरना चाहता। अभिनेता ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। आप में से कई लोगों को अभिनेता बुलबुल में निभाए किरदार से भी जानते होंगे।

Photo Credit- Instagram

राहुल बोस के बारे में...

राहुल ने 6 साल की उम्र से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने स्कूल प्ले में लीड रोल निभाया था। जवान होने के बाद राहुल ने द परफेक्ट मर्डर फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह एक एक्टर के साथ स्क्रिप्ट राइटर, डायरेक्टर भी हैं। राहुल रग्बी टीम के बड़े चेहरे में शुमार हैं। वह रग्बी के इंटरनेशनल कॉम्पिटीशन का हिस्सा भी रह चुके हैं। यही ही नहीं वह सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान के अंडर में क्रिकेट भी खेल चुके हैं। बॉक्सिंग में भी उनकी अच्छी खासी रुचि है।

ये भी पढ़ें- इंसान के स्पर्श से बीमार पड़ जाता था अघोरी, प्राइम वीडियो पर देखें 2 घंटे 27 मिनट की सस्पेंस से भरी फिल्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।