Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raid 2: इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर वापस आ रहे हैं 'अमय पटनायक', Ajay Devgn की 'रेड 2' की रिलीज डेट का एलान

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 06 Jan 2024 02:50 PM (GMT+05:30)

    Raid 2 साल 2018 में अजय देवगन ने अपनी फिल्म रेड से धमाका कर दिया था। अब उसी को देखते हुए इसके निर्माता जल्द रेड 2 लेकर आ रहे हैं। आज इसके डायरेक्टर प् ...और पढ़ें

    कब रिलीज होगी 'रेड 2' (Photo Credit: Instagram)
    कब रिलीज होगी 'रेड 2' (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Raid 2: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन साल 2024 में कई धमाकेदार फिल्में लेकर आने वाले हैं। अभी तक अजय के फैंस उनकी 'सिंघम अगेन' का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब उनकी एक और फिल्म के सीक्वल का ऐलान हो गया है।

    साल 2018 में आई अजय देवगन की फिल्म 'रेड' ने उस समय काफी धमाका किया था। हर किसी ने उनकी इस मूवी को काफी पसंद किया और इसके साथ ही इसके सीक्वल की डिमांड भी की थी। अब अजय देवगन के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल, 'रेड 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसके साथ ही इसकी रिलीज डेट का एलान भी हो चुका है।

    यह भी पढ़ें: Ajay Devgn ने पत्नी काजोल और बच्चों के साथ हॉलिडे की तस्वीरें कीं शेयर, मोनोकिनी में लाडली Nysa ने दिया पोज

    कब रिलीज होगी 'रेड 2'

    टी-सीरीज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' का एक पोस्टर शेयर किया है। साथ ही इसके कैप्शन में लिखा गया है 'इंतजार खत्म हुआ। अजय देवगन 'रेड 2' में आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक के रूप में वापस आ गए हैं। 15 नवंबर, 2024 को बड़े पर्दे पर एक और सच्चा मामला लाने के लिए तैयार हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by T-Series (@tseries.official)

    कहां होगी 'रेड 2' की शूटिंग

    बता दें कि टी-सीरीज के साथ-साथ प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक ने भी इसका पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्टर में किसी शख्स के पैर दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही यह भी बता दें कि 'रेड 2' की शूटिंग पहले मुंबई में होगी। इसके बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में फिल्म के सीन शूट किए होंगे। इस मूवी को राजकुमार गुप्ता डायरेक्ट करने जा रहे हैं।

    खबरें और भी

    राजकुमार गुप्ता ने ही इस फिल्म का पहला पार्ट भी डायरेक्ट किया था। फिल्म 'रेड 2' को टी-सीरीज के साथ मिलकर कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।

    अजय देवगन का वर्क फ्रंट

    रेड 2 से पहले अजय देवगन 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाले हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह मूवी 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

    यह भी पढ़ें: KWK 8 में अजय देवगन ने बताया कट्टर दुश्मन का नाम, सुनकर करण जौहर का सूखा गला