Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raid 2 Trailer: 75वीं 'रेड' मारेंगे Ajay Devgn, बाहुबली नेता का घर होगा नया ठिकाना, धांसू ट्रेलर रिलीज

    Updated: Tue, 08 Apr 2025 02:07 PM (IST)

    Raid 2 Trailer Video अजय देवगन स्टारर फिल्म रेड का सीक्वल जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इससे पहले मेकर्स की तरफ से रेड 2 का लेटेस्ट ट्रेलर ...और पढ़ें

    अजय देवगन की अगली फिल्म रेड 2 (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    अजय देवगन की अगली फिल्म रेड 2 (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. फिल्म रेड 2 का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज
    2. इनकम टैक्स ऑफिसर के किरदार में अजय की वापसी
    3. इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी रेड 2 मूवी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Raid 2 Trailer Release: सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। कुछ दिन पहले अभिनेता की अगली नई मूवी रेड 2 (Raid 2) का एलान हुआ था, जिसके बाद से सिनेप्रेमी इसके लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। उनकी ये उत्सुकता और अधिक बढ़ने वाली है, क्योंकि मेकर्स की तरफ से रेड 2 का शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 

    इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि आयकर अधिकार अमय पटनायक के किरदार में इस बार अजय किस बाहुबली नेता के घर छापा मारेंगे। आइए एक नजर रेड 2 के इस लेटेस्ट ट्रेलर पर डालते हैं। 

    रेड 2 का धांसू ट्रेलर रिलीज 

    सोमवार देर शाम रेड 2 की निर्माताओं की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई थी 8 अप्रैल यानी आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। तय समयानुसार रेड 2 का धांसू ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। साल 2018 में आई रेड के सीक्वल के तौर पर अब इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक (अजय देवगन) का ट्रांसफर दूसरे शहर में हो गया है, जहां वह अपने करियर की 75वीं रेड सूबे के एक बाहुबली नेता के घर पर मारेंगे। 

    ये भी पढ़ें- Raid 2 Teaser: अमय पाठक के रचे चक्रव्यूह से कैसे बचेंगे दादा भाई? Ajay Devgn की रेड 2 का आ गया धांसू टीजर

    फोटो क्रेडिट- (इंस्टाग्राम)

    उस बाहुबली नेता का नाम दादा मनोहर भाई (रितेश देशमुख) है। अमय अपनी सरकारी टीम के साथ उनके घर छापामारी करता दिख रहा है, जिसमें उसकी टीम को कुछ भी हाथ लगता नहीं दिख रहा है। दूसरी तरफ ट्रेलर में दादा भाई का फुल भौकाल दिख रहा है। बीच-बीच में आपको रेड के राजाजी (सौरभ शुक्ला) की झलक भी देखने को मिलेगी। 

    दादा मनोहर भाई और राजाजी का कनेक्शन एक दूसरे से जुड़ा हुआ है। जो आपको रेड 2 के ट्रेलर से साफ पता चल जाएगा। कुल मिलाकर कहा जाए तो 2 मिनट 34 सेकेंड का फिल्म का ये ट्रेलर बेहद खास और रोमांच से भरा हुआ है। जिसने रेड 2 के लिए फैंस के बीच हाइप को दोगुना कर दिया है। सोशल मीडिया पर रेड पार्ट 2 के इस ट्रेलर की काफी तारीफ की जा रही है। 

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी रेड 2

    7 साल पहले रेड को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता हासिल की थी। अब रेड 2 भी सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन के लिए पूरी तरह से तैयार है। 1 मई 2025 को अजय देवगन की इस मूवी को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। 

    ये भी पढ़ें- Raid 2: अजय देवगन की 'रेड 2' को मिल गया खलनायक! फिल्म में हुई इस एक्टर की एंट्री