विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटे प्रतीक बब्बर की शादी पर Raj Babbar ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मर्द तो शादी करते रहते हैं'

Published: Wed, 19 Feb 2025 12:58 PM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2025 01:00 PM (IST)

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता Raj Babbar के छोटे बेटे प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar Wedding) ने हाल ही में एक्ट्रेस ...और पढ़ें

राज बब्बर के बेटे प्रतीक ने की शादी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
राज बब्बर के बेटे प्रतीक ने की शादी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. बेटे प्रतीक की शादी पर बोले राज बब्बर
  2. शादी में न बुलाए जाने पर दी प्रतिक्रिया
  3. प्रतीक के भाई आर्य बब्बर ने दी बड़ी जानकारी

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता से राजनेता बने राज बब्बर (Raj Babbar) को भला कौन नहीं जानता। अपने एक्टिंग करियर के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी राज का नाम अक्सर चर्चा में बना रहता है। खासतौर पर बेटे प्रतीक बब्बर को लेकर वह सुर्खियों में रहते हैं। बीती 14 फरवरी को प्रतीक ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और बी टाउन एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी के साथ शादी रचा ली है। 

हालांकि, इनकी शादी में राज बब्बर और परिवार के अन्य सदस्यों को इन्वाइट नहीं किया गया था। इस मामले पर अब खुद प्रतीक के पिता ने चुप्पी तोड़ी है और पहली प्रतिक्रिया दी है। 

शादी में न बुलाए जाने पर बोले प्रतीक बब्बर

दरअसल प्रतीक बब्बर दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल और राज बब्बर के बेटे हैं। स्मिता राज की दूसरी पत्नी थीं, मां के निधन के बाद से प्रतीक और राज के संबंध कुछ खास नहीं रहे हैं और कई मौके पर वह अपने पिता से नाराजगी को लेकर बयान भी दे चुके हैं। इसी आधार पर शायद प्रतीक ने अपनी शादी में पिता और परिवार के अन्य लोगों को शामिल नहीं किया। 

ये भी पढ़ें- ससुर को शादी में न बुलाने पर Prateik Babbar की पत्नी प्रिया ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'जिसने उन्हें पाला...'

फोटो क्रेडिट- एक्स

इस मामले को लेकर फिल्मी गलियारे में सनसनी फैल गई कि आखिर क्यों प्रतीक बब्बर ने पिता को शादी का न्योता किया नहीं दिया। इस मसले को हाल ही में प्रतीक के भाई और अभिनेता आर्य बब्बर ने अपने स्टैंडअप कॉमेडी शो में उठाया है और राज बब्बर के रिएक्शन का जिक्र किया है। उन्होंने बताया है- 

जब मैंने पापा से कहा कि अब तो मीडिया वाले हमसे पूछेंगे कि आखिर क्यों मेरे भाई ने हमें शादी में नहीं बुलाया तो इस पर मैं क्या जबाव दूंगा, तो उन्होंने इस पर कहा कि बोल देना मर्द तो शादी करते रहते हैं।

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

आर्या यहीं नहीं रुके और आगे कहा- मेरे पिता ने दो शादी की, मेरी बहन की दो शादियां हुईं और अब मेरे भाई ने भी दूसरी शादी कर ली, यहां तक की मेरे कुत्ते की भी दो गर्लफ्रेंड हैं। 

हालांकि, आर्य बब्बर ने ये बातें मजाकियां अंदाज में कहीं हैं। बता दें कि आर्य बतौर एक्टर अबके बरस, रेडी और तीस मार खां जैसी मूवीज में नजर आ चुके हैं। 

पिता से अलग रहते हैं प्रतीक 

मां स्मिता पाटिल के गुजरने के बाद प्रतीक बब्बर का बचपन काफी दुख में गुजरा है। कई मीडिया इंटरव्यूज में उन्होंने बताया है कि उनको बब्बर फैमिली की तरफ से वो प्यार नहीं मिला, जो वो चाहते थे। यही कारण है जो वह राज बब्बर के घर से अलग, अपनी मां के पाटिल निवास में रहते हैं।

ये भी पढ़ें- कौन हैं प्रतीक बब्बर की पत्नी Priya Banerjee? Rana Daggubati संग कर चुकी हैं काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।