विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raj Kapoor Film Festival: रेखा से ऋतिक और आमिर तक, 'शोमैन' की 100वीं जयंती पर एक साथ आएंगे 10 सितारे

Published: Fri, 13 Dec 2024 04:11 PM (IST)

सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता राज कपूर की 100वीं जयंती है। इस खास मौके पर एक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन ...और पढ़ें

राज कपूर के फिल्म फेस्टिवल में लगेगा सितारों का मेला। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
राज कपूर के फिल्म फेस्टिवल में लगेगा सितारों का मेला। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. आज से शुरू हुआ राज कपूर का फिल्म फेस्टिवल
  2. 14 दिसंबर को है राज कपूर की 100वीं जयंती
  3. राज कपूर को कहा जाता है सिनेमा का शोमैन

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत के शोमैन राज कपूर (Raj Kapoor) आज भले ही इस दुनिया में न हों, लेकिन उन्होंने जो विरासत खड़ी की है, वो कभी धूमिल नहीं हो सकती है। अभिनय में अव्वल, कैमरे की नजर से कहानी को पिरोने वाले और फिल्मों का निर्माण करने वाले राज कपूर ने सिनेमा को कई सुपरहिट और सदाबहार फिल्मों से नवाजा है।

राज कपूर की काबिलियत सिर्फ इतनी ही सीमित नहीं है। वह जब कोई फिल्म बनाते थे, तो उन्हें पता होता था कि कौन सा गाना या डायलॉग्स आइकॉनिक होगा। फिल्मों पर अच्छी पकड़ ने उन्हें बॉलीवुड का शोमैन बना दिया। 14 दिसंबर 2024 को राज कपूर की 100वीं जयंती है। इस खास मौके पर आर.के. फिल्म्स, फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन और एनएफडीसी-नेशनल फिल्म आर्काइव ऑफ इंडिया ने राज कपूर की याद में एक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया है। 

राज कपूर की फिल्म फेस्टिवल में शामिल होंगे ये सितारे

13 दिसंबर से राज कपूर का फिल्म फेस्टिवल शुरू हो रहा है। यह समारोह अंधेरी के पीवीआर थिएटर में आयोजित होगा, जहां सिनेमा के कई नामी सितारे शामिल होंगे। इस लिस्ट में अभिनेता से लेकर निर्माता-निर्देशक भी शुमार है।

  • आमिर खान
  • रेखा
  • ऋतिक रोशन
  • कार्तिक आर्यन
  • अनिल कपूर
  • संजय लीला भंसाली
  • राजकुमार हिरानी
  • करण जौहर
  • सनी देओल
  • बॉबी देओल

फिलहाल, अभी तक सितारों की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है कि उन्हें फिल्म समारोह के लिए न्योता मिला है या नहीं। मगर रिपोर्ट्स की मानें तो यह सितारे समारोह में चार-चांद लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- रीमा जैन ने कहा, 'आदरणीय' तो PM Modi ने कहा 'कट', मन की बात बोले बिना नहीं रह पाए Ranbir Kapoor

कपूर परिवार ने पीएम मोदी को दिया था न्योता

राज कपूर के फिल्म फेस्टिवल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। हाल ही में, पूरा कपूर खानदान पीएम मोदी को न्योता देने के लिए दिल्ली पहुंचा था। करीना कपूर खान, सैफ अली खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, अनीषा मल्होत्रा, ऋतु नंदा की बेटी नताशा और बेटे निखिल, नीतू कपूर, रिद्धिमा जैन और भरत तख्तानी ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की थी।

Kapoor family

Kapoor family with PM Narendra Modi - Instagram

मालूम हो कि राज कपूर की जयंती का जश्न पूरे देश में मनाया जाएगा। 40 शहरों के 135 सिनेमाघरों में राज कपूर की बेहतरीन फिल्मों को एक बार फिर दिखाया जाने वाला है। दिवंगत अभिनेता का फिल्म फेस्टिवल 15 दिसंबर तक चलने वाला है।

यह भी पढ़ें- PM Modi से पर्सनल सवाल करते वक्त Ranbir Kapoor से हुई बड़ी चूक, ट्रोलर्स के निशाने पर आए एक्टर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।