Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raj Kapoor 100th Birth Anniversary: राज कपूर के परिवार में है कुल 26 सदस्य, क्या आप सभी को जानते हैं?

    Updated: Fri, 13 Dec 2024 08:49 PM (IST)

    बॉलीवुड में शोमैन के नाम से मशहूर राज कपूर (Raj Kapoor) की 14 दिसंबर को 100वीं बर्थ एनिवर्सरी (Raj Kapoor 100th Birth Anniversary) है। फिल्म इंडस्ट्री ...और पढ़ें

    राज कपूर के परिवार में है कुल 26 सदस्य (Photo Credit- Instagram)
    राज कपूर के परिवार में है कुल 26 सदस्य (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. कपूर परिवार मना रहा है राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी
    2. राज कपूर के परिवार में है 26 सदस्य
    3. इन सदस्यों को क्या जानते हैं आप

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री में कपूर खानदान की चर्चा सबसे ज्यादा चलती है। इस परिवार ने बेहतरीन अभिनेता, निर्देशक और फिल्म निर्माता दिए हैं। रणबीर, करीना और करिश्मा कपूर जैसे स्टार्स का नाम तो लोगों की जुबां पर हमेशा रहता है। इतना ही नहीं, इस खानदान का हिस्सा ऐसे दिग्गज सितारे भी रहे हैं, जिनके काम ने हिंदी सिनेमा को सफलता दिलवाने ने काफी हद तक मदद की है।

    बॉलीवुड में शोमैन के नाम से मशहूर राज कपूर के नाम अनेक सफलता दर्ज है। 14 दिसंबर को दिवंगत अभिनेता, निर्देश और निर्माता राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी मनाई जाएगी। कपूर परिवार ने इस खास मौके पर एक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया है। 13 से 15 दिसंबर के बीच चलने वाले इस फेस्टिवल के तहत 135 सिनेमाघरों में राज कपूर साहब की मशहूर फिल्मों को दिखाया जाएगा।

    लोगों के मन में कपूर खानदान से जुड़े कई तरह के सवाल रहते हैं। कुछ लोग थोड़े कन्फयूज भी रहते हैं कि कपूर खानदान का हिस्सा कौन-कौन लोग रहे हैं। आइए आज कपूर परिवार के सभी पॉपुलर लोगों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

    पृथ्वीराज कपूर के बेटे थे राज कपूर

    राज कपूर की फैमिली के बारे में बात करें तो वह पृथ्वीराज कपूर के बड़े बेटे थे। राज कपूर के पिता के उनके अलावा दो बेटे हुए शम्मी कपूर और शशि कपूर। यानी पृथ्वीराज और रामसरनी मेहरा कपूर के घर तीन बेटों का जन्म हुआ था। राज कपूर ने अपने पिता का सपना पूरा करते हुए एक्टिंग, निर्देशन और प्रोडक्शन में सफलता हासिल की। सिनेमा प्रेमियों के बीच आज भी उनकी आवारा, मेरा नाम जोकर जैसी फिल्मों का जिक्र चलता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Raj Kapoor Birth Anniversary: शुरू हुआ फिल्म फेस्टिवल, Ranbir Kapoor की मूछों ने जीता दिल; प्यारी लगीं आलिया

    राज कपूर के हुए 3 बेटे और 2 बेटियां

    राज कपूर की शादी कृष्णा मल्होत्रा से हुई। इन दोनों के घर तीन बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर हुए। वहीं, उनके घर 2 बेटियां रीमा कपूर और रितू कपूर का भी जन्म हुआ।

    Photo Credit- Instagram

    राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर की फैमिली

    बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर के सबसे बड़े बेटे रणधीर कपूर ने भी फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी। रणधीर की पत्नी के बारे में बात करें तो उन्होंन एक्ट्रेस बबीता से शादी की। विवाह के बाद उनकी दो बेटियां करिश्मा और करीना कपूर हुईं। रणधीर और बबीता की दोनों बेटियों ने फिल्म इंडस्ट्री में ही अपना करियर बनाया और उन्हें सफलता भी मिली।

    ऋषि कपूर का परिवार

    बॉलीवुड में राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर को रोमांस का बादशाह कहा जाता था। हिंदी सिनेमा में 70 से 80 के दशक में उनकी रोमांटिक फिल्मों का खुमार लोगों के ऊपर खूब देखने को मिलता था। पारिवारिक जीवन की बात करें तो उनकी शादी एक्ट्रेस नीतू कपूर से हुईं। नीतू और ऋषि के दो बच्चे हुए, जिनके नाम रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर हैं। ऋषि के बेटे रणबीर कपूर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान कायम कर चुके हैं। हालांकि, रणबीर की बहन फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं हैं। रणबीर कपूर ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट से शादी की और शादी के बाद उनकी बेटी राहा कपूर का जन्म हुआ।

    राज कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर

    राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर ने भी फिल्मी दुनिया में अपनी किस्मत आजमाई। हालांकि, वह अपने भाईयों की तुलना में ज्यादा सफल नहीं हुए। उन्होंने 2001 में आरती सभरवाल से विवाह किया। लेकिन दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं चली। इसके बाद राजीव ने दूसरी शादी नहीं की और साल 2021 में उनका निधन हो गया था।

    रीमा कपूर का परिवार

    राज कपूर के घर दो बेटियों का जन्म हुआ, जिनमें पहली का नाम रीमा कपूर है। उन्होंने उद्योगपति मनोज जैन से विवाह किया। शादी के बाद दोनों के दो बेटे हुए अरमान जैन और आदर जैन। बता दें कि अरमान और आदर दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं।

    राज कपूर की बेटी रितु कपूर की फैमिली

    राज कपूर की सबसे छोटी बेटी रितु कपूर ने अपने पिता की फिल्मों में भी काम किया। रितु की शादी बिजनेसमैन रजान नंदा से हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए। जिसमें उनके बेटे का नाम निखिल नंदा और बेटी का नाम नताशा नंदा है। बता दें कि रितु कपूर के बेटे निखिल नंदा की शादी अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन से हुई है। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए। उनकी बेटी का नाम नव्या नवेली नंदा और बेटे का नाम अगस्त्य नंदा है।

    ये भी पढ़ें- कर्ज में डूबे, घर गिरवी रखा...फिर भी हिट नहीं हुई फिल्म; Raj Kapoor की वह फिल्म जिसमें थे 28 गाने