Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raj Kapoor फिल्म फेस्टिवल की खुशी के बीच Rishi Kapoor को याद कर नम हुई नीतू की आंखें, Alia ने थामा हाथ

    Updated: Sat, 14 Dec 2024 05:04 PM (IST)

    नीतू कपूर अक्सर कई खास मौकों पर ऋषि कपूर को याद करती रहती हैं। हाल ही में राज कपूर के फिल्म फेस्टिवल के दौरान भी ऐसा ही हुआ। एक्ट्रेस ने एक फोटो फैमिल ...और पढ़ें

    नीतू कपूर को आई ऋषि की याद
    नीतू कपूर को आई ऋषि की याद

    HighLights

    1. इमोश्नल हुईं नीतू कपूर
    2. नीतू ने शेयर की फैमिली फोटो
    3. राज कपूर की 100वीं सालगिरह

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 14 दिसंबर को राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी मनाई गई। सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। को आज भी मनाया और सराहा जाता है। उनकी इसी विरासत को याद करते हुए मुंबई में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

    नीतू कपूर हुईं इमोशनल

    इस कार्यक्रम में पूरा कपूर परिवार जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, नीतू कपूर, रणधीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और अन्य लोग मौजूद थे। इसके अलावा सैफ अली खान, आदर जैन, श्वेता बच्चन नंदा, नव्या नवेली नंदा और अन्य भी मौजूद थे। आसपास इतने सारे मेहमान होने के बावजूद रणबीर की मां एक खास शख्स को मिस कर ही थीं। उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्हें इमोशनल होते हुए देखा गया।

    नीतू ने जो फोटो शेयर की है उसमें वो बेटे रणबीर कपूर, बहू आलिया और बेटी रिद्धिमा के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि इन सबके बीच नीतू कपूर दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद करके इमोशनल हो गईं।

    यह भी पढ़ें: Raj Kapoor Birth Anniversary: शुरू हुआ फिल्म फेस्टिवल, Ranbir Kapoor की मूछों ने जीता दिल; प्यारी लगीं आलिया

    एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

    इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- मिस यू कपूर साहब। इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी और दुखी फेस वाले इमोजी भी बनाए। फोटो में नीतू के बगल में खड़ी आलिया भट्ट व्हाइट कलर की फ्लावर प्रिंट साड़ी मे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आलिया ने अपने बालों को खुला छोड़ा था और डेलीकेट नेकलेस के साथ सॉफ्ट मेकअप से लुक कंप्लीट किया था। तस्वीर में वो नीतू कपूर का हाथ पकड़े नजर आईं। फैमिली को फोटो के लिए मुस्कुराते हुए देखा गया। वहीं रणबीर ब्लैक बंदगला शेरवानी और मूछों में काफी जम रहे थे। वहीं नीतू और रिद्धिमा सलवार कमीज में नजर आए।

    इस इवेंट में रेखा, श्वेता बच्चन, उनके बेटे अगस्त्य नंदा, जेनिलिया डिसूजा, रितेश देशमुख, अयान मुखर्जी, कार्तिक आर्यन और विजय वर्मा जैसे सितारे नजर आए।

    इस कार्यक्रम के लिए आरके फिल्म्स ने फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन और नेशनल फिल्म आर्काइव ऑफ इंडिया (एनएफडीसी) के साथ मिलकर राज कपूर की पॉपुलर फिल्मों की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया। राज कपूर 100: सेलिब्रेटिंग द सेंटेनरी ऑफ द ग्रेटेस्ट शोमैन नामक कार्यक्रम 13 से 15 दिसंबर तक पूरे भारत के 40 शहरों और 135 स्थानों पर चलेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Raha Kapoor: वीडियो बना रही थीं Alia Bhatt, पीछे से राहा ने 'मां' कहकर लगाई आवाज