Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक ही टेक में शूट हुआ 'प्यार हुआ इकरार हुआ' का छाते वाला सीन, रिलीज के बाद बढ़ गयी थी छातों की बिक्री

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Thu, 03 Aug 2023 03:26 PM (IST)

    राज कपूर के फेमस गानों में एक गाना फिल्म श्री 420 का भी शामिल है प्यार हुआ इकरार हुआ। इस गाने ने लोगों के बीच खूब वाहवाही लूटी थी। गाने के बारे में ये ...और पढ़ें

    Raj Kapoor famous song "pyar hua iqrar hua".
    Raj Kapoor famous song "pyar hua iqrar hua".

    नई दिल्ली, जेएनएन। साल 1955 में राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म में राज कपूर के अलावा नरगिस मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म का गाना 'प्यार हुआ इकरार हुआ' आज भी लोगों की जुबान पर है।

    यह गाना सुनने में जितना अच्छा है, देखने में भी उतना ही अच्छा है। खासकर मानसून में इस गाने को हर कोई गुनगुनाता है। दरअसल, यह पूरा गाना बारिश में शूट किया गया है। इसलिए इसमें काम करने वाले एक्टर्स व क्रू मेंबर्स को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। आइए जानते हैं इस गाने की शूट से जुड़े कुछ किस्से...

    फिल्म से कटने वाला था गाना 

    'प्यार हुआ इकरार हुआ' गाने की शूटिंग राज कपूर के आरके स्टूडियो में हुई थी। राज कपूर इस गाने को फिल्म से काट रहे थे। उनको लगा कि गाना फिल्म की गति धीमी लर देगा। लेकिन फिर कंपोजर शंकर-जयकिशन और लिरिसिस्ट शैलेंद्र ने कहा कि यह गाना फिल्म के लिए जरूरी है।

    इसके बाद गाने को फिर से एड किया। गाने में छाते के नीचे रोमांस करने वाले सीन को एक ही शॉट में फिल्माया गया था। यह उस समय के सिनेमा के लिए बड़ी बात थी। इस कारण इंडस्ट्री में पहले ही इस गाने के चर्चे होने लगे थे।

    खबरें और भी

    रूसी लोक धुन से प्रेरित था गाना

    गाने की धुन रूसी लोक धुन 'ओची चोरन्या' से प्रेरित थी। शंकर-जयकिशन ने सोवियत संघ के दौरे के दौरान यह धुन सुनी और इसे गाने के लिए एडेप्ट करने का फैसला किया। गाने के बोल की एक पंक्ति 'जाऊं कहां बता ऐ दिल' शेक्सपियर के नाटक "हैमलेट" की एक पंक्ति से प्रेरित थी। गाने में राज कपूर ने अपने बच्चों डब्बू, ऋतु और ऋषि कपूर की झलक भी देखने के मिलती है।

    गाने के रिलीज के बाद छाते की बिक्री

    फिल्म की रिलीज के बाद इस गाने की वजह से बाजार में छातों की बिक्री खूब बढ़ गई थी। गाने की वजह से छाते के नीचे रोमांस करना उस वक्त ट्रेंड बन गया था। गाने के कुछ सीन्स कई फिल्मों में रीक्रिएट भी किए गए। साथ ही आजकल के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स इस गाने पर खूब रील्स बना रहे हैं, छाते वाले सीन को काफी रिक्रिएट किया जा रहा है।

    Photo - Screenshot 

    ऋषि कपूर की वजह से करना पड़ा था रिटेक

    राज कपूर गाने में अपने बच्चों को फिल्माना चाहते थे। गाने की लाइन 'मैं ना रहूंगी, तुम ना रहोगे, फिर भी रहेगी निशानियां' के बीच तीनों बच्चों को बरसते हुए पानी में चलकर आना था। लेकिन ऋषि कपूर की आंखों में पानी चले जाने से उन्होंने शूटिंग से इंकार कर दिया था। ऋषि कपूर की वजह से गाने की शूटिंग आगे नहीं बढ़ पा रही थी।

    इसके बाद नरगिस ने एक तरकीब निकाली, उन्होंने ऋषि को सही से गाना शूट करने पर कैडबरी मिल्क चॉकलेट देने का वादा किया। जिसके बाद जब भी ऋषि रिटेक लेते, नरगिस उन्हें चॉकलेट दिखा देतीं। इस तरह ऋषि ने चॉकलेट के लालच में पूरे गाने की शूटिंग पूरी की थी।