Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    थिएटर्स में लौटेगा 'शोमैन' का जादू, महज 100 रुपये में देखें Raj Kapoor की 10 आइकॉनिक मूवीज

    Updated: Wed, 04 Dec 2024 02:46 PM (GMT+05:30)

    भारतीय सिनेमा के द ग्रेटेस्ट शोमैन यानी राज कपूर को भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे महान और सबसे प्रभावशाली फिल्म निर्माता और अभिनेता माना जाता है। अ ...और पढ़ें

    सिनेमाघरों में फिर से दिखाई जाएगी राज कपूर की फिल्में
    सिनेमाघरों में फिर से दिखाई जाएगी राज कपूर की फिल्में

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता राज कपूर की 100वीं जयंती के अवसर पर आर.के.फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन और एनएफडीसी-नेशनल फिल्म आर्काइव ऑफ इंडिया ने एक आयोजन किया है। इसका नाम 'राज कपूर 100- सेलिब्रेटिंग द सेंटेनरी ऑफ द ग्रेटेस्ट शोमैन' है। यह भव्य आयोजन 13 दिसंबर से 15 दिसंबर, 2024 तक भारत के 40 शहरों और 135 सिनेमाघरों में होगा। इस दौरान पॉपुलर एक्टर, निर्माता और निर्देशक राज कपूर की दस फिल्में दिखाई जाएंगी।

    क्या होगी टिकट की कीमत?

    इन फिल्मों की स्क्रीनिंग पीवीआर-आईनॉक्स और सिनेपोलिस सिनेमाघरों में होगी। इसकी सबसे खा बात ये है कि इसके टिकट की कीमत मात्र 100 रुपये रखी गई है। राज कपूर (1924–1988) भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े फिल्म निर्माताओं में से एक माने जाते हैं, जिन्होंने विश्व सिनेमा पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। "द ग्रेटेस्ट शोमैन" के नाम से मशहूर राज कपूर ने फिल्म निर्माण, अभिनय और निर्देशन में ऐसा अद्भुत काम किया, जो आज भी प्रेरणा देता है।

    यह भी पढ़ें: Raj Kapoor की इस सुपरहिट फिल्म को दोबारा बनाना चाहते हैं पोते Ranbir Kapoor, रीमेक पर बोली ये बात

    रणधीर कपूर ने जताई खुशी

    राज कपूर के सबसे बड़े बेटे रणधीर कपूर ने कहा कि वे चाहते हैं कि दर्शक एक बार फिर बड़े पर्दे पर उनके पिता के जादू और विरासत का अनुभव करें। उन्होंने एक स्टेटमेंट में कहा, “राज कपूर सिर्फ एक फिल्म निर्माता नहीं थे; वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय सिनेमा के भावनात्मक परिदृश्य को आकार दिया। उनकी कहानियां महज फ़िल्मों से कहीं ज्यादा हैं। यह त्योहार उनकी दूरदर्शिता की महानता के प्रति हमारी विनम्र श्रद्धांजलि है।"

    एक्टर ने आर के स्टूडियो का निर्माण किया

    राज कपूर जाने माने फिल्म स्टार पृथ्वीराज कपूर के बेटे थे। उन्होंने इंकलाब (1935)से एक बाल कलाकार के रूप में शुरुआत करके अपनी अलग पहचान बनाई। साल 1948 में उन्होंने प्रतिष्ठित आर.के. फिल्म स्टूडियो की स्थापना की। इस स्टूडियो ने आवारा, श्री 420 और संगम जैसी कई क्लासिक फिल्मों का निर्माण किया।

    खबरें और भी

    इस उत्सव में राज कपूर की सबसे प्रसिद्ध फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं:

    * आग (1948)

    * बरसात (1949)

    * आवारा (1951)

    * श्री 420 (1955)

    * जागते रहो (1956)

    * जिस देश में गंगा बहती है (1960)

    * संगम (1964)

    * मेरा नाम जोकर (1970)

    * बॉबी (1973)

    * राम तेरी गंगा मैली (1985)

    यह भी पढ़ें: Raj Kapoor के साथ रोमांटिक सीन शूट करने में क्यों होती थी Hema Malini की हालत खराब?