Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raj Kapoor: आरके स्टूडियो के बाद बिक गया कपूर खानदान का एक और आलीशान बंगला, इमोशनल हुआ परिवार

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 17 Feb 2023 01:11 PM (IST)

    Raj Kapoor Bungalow बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर नेअपनी फिल्मों के जरिए सिनेमा को एक अलग नजरिया दिया। साल 2019 में राज कपूर का आरके स्टूडियो बिका था और अ ...और पढ़ें

    Raj Kapoor Iconic Bungalow in Chembur Mumbai Sold to Godrej Properties Read Details/Instagram
    Raj Kapoor Iconic Bungalow in Chembur Mumbai Sold to Godrej Properties Read Details/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Raj Kapoor Bungalow: बॉलीवुड के शो मैन के नाम से मशहूर दिवंगत राज कपूर ने मुंबई में कई प्रॉपर्टी बनाई। साल 2019 में राज कपूर का आरके स्टूडियो बिक गया था, जिसे गोदरेज प्रॉपर्टीज ने खरीदा था। अब इस स्टूडियो के बाद राज कपूर का चेंबूर वाला बंगला भी बिक गया है।

    इस बंगले को किसी और ने नहीं, बल्कि गोदरेज प्रॉपर्टीज ने ही खरीदा है। राज कपूर का आरके स्टूडियो की कीमत को लगभग 200 करोड़ के आसपास थी। हालांकि, उनका चेंबूर वाले घर का सौदा कितने में हुआ है, इसकी कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

    कहां पर मौजूद है राज कपूर का ये बंगला

    राज कपूर का ये बंगला चेंबूर के देवनार फार्म रोड पर है। इस बंगले का नाम 'कृष्णा राज' के नाम पर रखा गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो जब राज कपूर की कृष्णा राज कपूर से शादी हुई थी, तो उस दौरान उन्होंने चेंबूर में ये बंगला खरीदा था। कपूर खानदान की इस बंगले से काफी यादें जुड़ी हुई हैं।

    रिपोर्ट्स की मानें तो राज कपूर का ये बंगला जहां मौजूद है, वह चेंबूर का सबसे महंगा इलाका है। आपको बता दें कि राज कपूर के इस आलीशान बंगले के पास टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज का बड़ा सा कॉलेज है। रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि गोदरेज राज कपूर के इस बंगले की जगह एक प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट बनाने का प्लान कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    भावुक हुए राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर

    अपने बंगले के बिक जाने पर राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर काफी इमोशनल हो गए। उन्होंने बंगले के बिक जाने के बाद अपना एक स्टेटमेंट जारी किया और कहा, 'चेंबूर में जो हमारा घर है, वह हमारे परिवार के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है। वहां से हमारी कई यादें जुड़ी हुई हैं।

    हम गोदरेज के साथ एक बार फिर से जुड़कर बेहद खुश हैं। हमें इस बात का यकीन है कि कंपनी हमारी इस विरासत को अगले फेज में लेकर जाएगी। आपको बता दें कि राज कपूर सिर्फ निर्देशक-निर्माता ही नहीं थे, बल्कि वह खुद भी एक एक्टर थे। उन्हें शो मैन के अलावा कई एक्ट्रेसेज का करियर बनाने के लिए भी जाना जाता था।

    ये हैं राज कपूर की यादगार फिल्में

    राज कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 1935 में फिल्म इंकलाब से की थी। उसके बाद उन्होंने हमारी बात, गौरी, वाल्मीकि, नील कमल जैसी कई फिल्मों में काम किया। राज कपूर की यादगार फिल्मों में राम तेरी गंगा मैली, हिना, बॉबी, मेरा नाम जोकर जैसी फिल्में शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: Tu Jhoothi Main Makkaar के पोस्टर में दादा राज कपूर की तरह आइकॉनिक पोज देते नजर आए रणबीर कपूर, देखें समानता

    यह भी पढ़ें: Raj Kapoor Birth Anniversary: 24 की उम्र में शुरू किया आरके स्टूडियो, फिल्म के लिए घर तक रख दिया गिरवी