विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्चों के साथ घर छोड़ कर चली गई थीं Raj Kapoor की पत्नी, किस कारण फैमिली में हुआ था कलेश?

Published: Thu, 05 Sep 2024 02:34 PM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2024 05:05 PM (IST)

राज कपूर (Raj Kapoor) को हिंदी सिनेमा का शोमैन कहा जाता था। उनकी असल जिंदगी की कहानी भी किसी फिल्म ...और पढ़ें

राज कपूर के रोचक किस्से (Photo Credit-Jagran)
राज कपूर के रोचक किस्से (Photo Credit-Jagran)

HighLights

  1. दिलचस्प हैं राज कपूर से जुड़े ये किस्से
  2. एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से खफा हो गईं थीं पत्नी
  3. ऋषि कपूर की किताब में मिलता है पूरा जिक्र

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मेरे पिता (Raj Kapoor) के अपनी कई को-स्टार के साथ नाम जुड़ा था। जिसको लेकर मेरी मां (कृष्णा राज कपूर) और उनके बीच घर में काफी कलेश होता था। लेकिन एक दिन बात इतनी बढ़ गई कि मां मुझे लेकर घर छोड़कर चली गईं। ये सभी बातें दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने अपनी बायोग्राफी खुल्लम-खुल्ला में लिखी हैं। 

सिनेमा जगत के दिग्गज निर्देशक के तौर पर राज कपूर को हर कोई जानता है। उनकी मूवीज के साथ-साथ निजी जिंदगी के किस्से भी जगजाहिर हैं। आज इस लेख में हम आपको राज कपूर और वैजयंतीमाला के अफेयर का किस्सा सुनाने जा रहे हैं। 

वैजयंतीमाला से था राज कपूर का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

ऋषि कपूर ने अपनी किताब में राज कपूर के अफेयर को लेकर खुलकर लिखा है-

जब मैं छोटा था तो उस वक्त पिताजी का नाम कई एक्ट्रेस संग अफेयर को लेकर चर्चा में था। लेकिन घर में हुए विवादों की यादें समय के साथ-साथ धुंधली हो गई थीं। जब संगम को-स्टार वैजयंतीमाला के साथ उनके एक्स्ट्रा मैरिटल की भनक मेरी मां को लगी तो मामला काफी बिगड़ गया। मम्मी और पापा के बीच काफी झगड़ा हुआ। मां ने इस बार अपने पैर पीछे खींचने की नहीं ठानी और मुझे लेकर वह घर छोड़कर चली गईं। कुछ समय हम होटल में रहे और बाद चित्रकूट में हमारा एक फ्लैट था और फिर वहां रहने लगे। जब पापा को अपनी गलती का एहसास हुआ तब जाकर बात बनी। 

इस तरह से ऋषि कपूर ने अपने फादर राज कपूर और वैजयंतीमाला संग संबंध को लेकर जानकारी दी और इस रिश्ते का उनके परिवार पर क्या असर पड़ा, वो उन्होंने साझा किया। 

ये भी पढ़ें- 'मेरा नाम जोकर' का कर्ज उतारने के लिए बनी थी फिल्म 'बॉबी', Rishi Kapoor की जगह ये सुपरस्टार था पहली पसंद

इस एक्ट्रेस संग भी जुड़ा नरगिस का नाम

राज कपूर की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। सफल निर्देशक होने के अलावा वह को-स्टार संग प्रेम प्रसंग को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे थे। सिर्फ वैजयंतीमाला ही नहीं, बल्कि अभिनेत्री नरगिस संग भी राज कपूर का नाम जुड़ा था।

काफी समय तक नरगिस और राज कपूर के प्यार के किस्से इंडस्ट्री में खूब उड़े। लेकिन जब नरगिस ने सुनील दत्त का हाथ थाम लिया तो राज कपूर की प्रेम कहानी का ये अध्याय भी समाप्त हो गया था। इसकी जानकारी भी ऋषि कपूर ने अपनी बायोग्राफी में दी है।  

राज कपूर और कृष्णा के बच्चे

शादीशुदा होने के बावजूद राज कपूर के प्रेम प्रसंग को लेकर काफी वाद-विवाद सुनने को मिला था। हालांकि, कृष्णा ने अपनी अतिंम सांस तक पत्नी धर्म निभाया था।

1946 में राज और उनकी शादी हुई और 1988 में निर्देशक के देहांत के बाद ये रिश्ता खत्म हुआ। इनके 5 बच्चे थे, जिनमें बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर और बेटी रीतू नंदा, रीमा कपूर के नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- 'मेरा जूता है जापानी' को रुस में मिली खास जगह, राज कपूर की 'श्री 420' से जुड़ा रोचक है ये इतिहास 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।