यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raj Kundra: यूजर ने पूछा आर्यन खान की तरह क्या आपको भी फंसाया गया? राज कुंद्रा ने बोले- मुझे तो...
Raj Kundra on Allegations Against Him शिल्पा शेट्टी के बिजनसमैन पति राज कुंद्रा पिछले एक साल से भी अधिक समय से ट्रोल्स के निशाने पर हैं। एडल्ट फिल्में ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Raj Kundra on Allegations Against Him: राज कुंद्रा पर जब से अश्लील फिल्में बनाने और कुछ एप्स पर उन कंटेंट की स्ट्रीमिंग का आरोप लगा है, तब से उनकी दुनिया ही पलट गई है। सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ उनकी आलोचना हुई। इन सबसे तंग आकर उन्होंने मीडिया से अपना इंटरएक्शन कम कर दिया। हालांकि, इस मामले को हुए एक साल से ऊपर हो गया है, लेकिन आज भी उन्हें इस बात के लिए ताने मारे जाते हैं। राज कुंद्रा ने अब तक ट्रोल्स की किसी भी बात का जवाब नहीं दिया था। लेकिन अब उन्होंने खुद पर लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है।
सोशल मीडिया से बना ली थी दूरी
एडल्ट फिल्म बनाने के आरोप लगने के बाद राज कुंद्रा को दो महीने तक सलाखों के पीछे रहना पड़ा था। मुंबई के आर्थर रोड जेल से बेल मिलने के बाद वह अक्सर ही मीडिया से छिपते हुए नजर आए। सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम और ट्विटर) से भी दूरी बना ली। अब एक लंबे समय बाद वह वापस पहले की तरह इन प्लेटफॉर्म्स पर अपनी बात रख रहे हैं।
.jpg)
(Photo Credit: Raj Kundra Twitter)
यूजर ने पूछा- क्या यह थी कोई साजिश?
ट्विटर पर आस्क राज (#AskRaj) इंटरएक्टिव सेशन में राज कुंद्रा ने खुद से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए हैं। उनसे शिल्पा के साथ उनका रिश्ता, पब्लिक प्लेस पर हमेशा मास्क से खुद का चेहरा ढकने की वजह, वगैरह कई सारी बातों के बारे में पूछा गया। लेकिन इन सबमें सबसे जरूरी सवाल था उन पर लगे आरोप से जुड़ा हुआ। एक यूजर ने उनसे पूछा कि वह कैसे इस मामले में गिरफ्तार हो गए? क्या इसके लिए कुछ पैसे दिए गए थे या फिर यह उन्हें फंसाने की कोशिश थी, जैसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ किया गया?
राज कुंद्रा ने बताया बहुत कुछ है इसमें शामिल
यूजर के इस सवाल पर राज कुंद्रा ने खुद को बेकसूर बताते हुए यह खुलासा किया कि इस मामले में भ्रष्टाचार समेत कई बातें शामिल हैं। उन्होंने कहा, 'मैं यह निश्चित कर सकता हूं कि कभी भी मैंने न तो अश्लीलता से जुड़ा कोई कंटेंट बनाया है न ही इसमें किसी भी रूप में मेरी भागीदारी रही है।'
खबरें और भी

View this post on Instagram
पूछे गए ये सवाल भी
राज कुंद्रा से कुछ फनी सवाल भी पूछे गए। एक यूजर ने पूछा, 'मास्क के कितने स्टॉक हैं? कुछ नया है क्या?' तो किसी ने पूछा, 'क्या शिल्पा शेट्टी और आपकी शादी नाटक है?' राज कुंद्रा ने इन सबके मजेदार जवाब दिए। कितने मास्क है पूछे जाने पर कहा कि मेरे पास बहुत सारा स्टॉक है। वहीं, शिल्पा से शादी के सवाल पर यूजर को जवाब दिया कि प्यार कोई नाटक नहीं है। 22 नवंबर को हमारी 13वीं सालगिरह पर विश करना न भूलना।