Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uorfi Javed-Raj Kundra Video: सालों बाद राज कुंद्रा ने उतारा मास्क, उर्फी जावेद के साथ वायरल हुआ ये वीडियो

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Fri, 13 Oct 2023 01:04 PM (IST)

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Raj kundra) बीते समय से अपनी मास्क मैन की छवि के लिए मशहूर हुए हैं। इस बीच अब राज का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है ...और पढ़ें

    उर्फी के सामने राज ने उतारा फेस मास्क (Photo Credit-Instagram)
    उर्फी के सामने राज ने उतारा फेस मास्क (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. उर्फी जावेद के सामने राज कुंद्रा ने उतारा फेस मास्क
    2. सोशल मीडिया पर सामने आया ये वीडियो
    3. वीडियो देख फैंस हुए हैरान

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Raj kundra) सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम के जरिए वापसी करने वाले राज को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। इतना ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद के साथ राज की हल्की-फुल्की नोंक-झोक भी फैंस को देखने को मिली है।

    लेकिन अब कुछ ऐसा हो गया है, जिसे देखकर आपको भी यकीन नहीं होगा। उर्फी जावेद (Uorfi Javed) और राज कुंद्रा का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें लंबे समय बाद राज अपना फेस मास्क उतारते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    उर्फी के सामने राज ने उतारा फेस मास्क

    एडल्ट फिल्म कंट्रोवर्सी को लेकर राज कुंद्रा काफी विवादों में रहे। आलम ये रहा कि शिल्पा शेट्टी के हसबैंड को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। जेल से रिहा होने के बाद राज कुंद्रा ने सबके सामने अपना चेहरा छुपाया रखा, जिसके लिए राज ने फेस मास्क का सहारा लिया।

    राज कुंद्रा को जहां भी स्पॉट किया जाता, वहां वह मास्क में नजर आते और इस वजह से उनकी छवि मास्क मैन की बन गई। अब राज ने इस छवि को तोड़ दिया है। दरअसल उर्फी जावेद ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Uorfi (@urf7i)

    इस वीडियो में राज और उर्फी दोनों फेस मास्क लगाए हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन थोड़ी देर बाद देखा जाता है कि राज उर्फी के सामने अपना मास्क उतार देते हैं। ऐसे में सालों बाद राज कुंद्रा का इस तरह से मास्क हटाना अब चर्चा का विषय बन गया है।

    क्या उर्फी और राज ला रहें कुछ खास

    इस वीडियो के कैप्शन में उर्फी जावेद ने लिखा है- ''ये तो सिर्फ ट्रेलर है।'' इसके बाद से फैंस ये अनुमान लगा रहे हैं कि राज कुंद्रा और उर्फी जावेद आने वाले समय में किसी लेटेस्ट प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं।

    हालांकि अभी कुछ दिन पहले उर्फी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए राज को खूब खरी-खोटी सुनाई थीं, जिसकी वजह राज का उर्फी के ड्रेसिंग सेंस पर कमेंट करना था।

    ये भी पढ़ें- Raj Kundra ने उर्फी जावेद पर कर डाला ऐसा कमेंट, भड़की एक्ट्रेस बोलीं- 'दूसरों को नंगा कर पैसे कमाने वाला...'