यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
National Film Award में राजामौली की फिल्म RRR का बजा डंका, डायरेक्टर ने यूं जाहिर की खुशी
National Award Winner List आज 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा हुई। बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब आलिया भट्ट को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति सेनन क ...और पढ़ें

HighLights
- National Film Award में छाई RRR
- राजामौली की जाहिर की अपनी खुशी
- सोशल मीडिया पूरी टीम को दी बधाई
नई दिल्ली जेएनएन। National Award Winner List: आज यानी 24 अगस्त की शाम फिल्मी सितारों के लिए एक शानदार शाम रही। आज 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा हुई। ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर साउथ इंडस्ट्री ने अवॉर्ड फंक्शन में अपना डंका बजाया।
जहां बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब आलिया भट्ट को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति सेनन को फिल्म मिमी के लिए मिला। तो वहीं बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड को साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने नाम किया। तो वहीं दूसरी तरफ राजामौली की फिल्म RRR ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किए।
राजामौली की आरआरआर का जलवा
24 मार्च साल 2022 में रिलीज हुई राजामौली की फिल्म आरआरआर ने ऑस्कर के बाद अब नेशनल अवॉर्ड में भी अपना डंका बजाया। राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) स्टारर इस फिल्म ने एक नहीं दो नहीं बल्कि अलग-अलग कैटेगरी में 5 अवॉर्ड जीते। इस जीत को देखते हुए डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है।
राजामौली ने जाहिर की खुशी
फिल्म डायरेक्टर राजामौली ने ट्वीट करते हुए लिखा, यह सिक्सरआरआर है... आरआरआर की पूरी टीम को राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर बधाई। मान्यता के लिए जूरी को धन्यवाद..:) भैरी, प्रेम मास्टर, पेद्दन्ना, श्रीनिवास मोहन, सोलोमन मास्टर।
खबरें और भी
It’s a SIXERRR… Congratulations to the entire team of RRR on winning national awards. Thanks to the jury for the recognition..:)
Bhairi, Prem Master, Peddanna, Srinivas Mohan garu, Solomon Master 🥰🥰
— rajamouli ss (@ssrajamouli) August 24, 2023
आरआरआर ने जीते ये अवॉर्ड
बेस्ट मेल प्लेबैक (सिंगर) काल भैरव - कोमुरम भीमूडो
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन- किंग सोलोमान
बेस्ट कोरियोग्राफी- प्रेम रक्षित
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट- वी श्रीनिवास मोहन
बेस्ट डायरेक्टशन कैटेगरी में अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।