विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

8 दिन में पूरा हो पाया था फिल्म 'रोटी' का एक सीन, Rajesh Khanna और मुमताज की हालत हो गई थी खराब

Published: Sun, 16 Feb 2025 02:27 PM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2025 02:38 PM (IST)

Rajesh Khanna और मुमताज (Mumtaz) की जोड़ी अपने समय में हिंदी सिनेमा की बेस्ट जोड़ी मानी जाती थी। दोनों ने ...और पढ़ें

एक्ट्रेस मुमताज और एक्टर राजेश खन्ना (फोटो क्रेडिट- IMDB)
एक्ट्रेस मुमताज और एक्टर राजेश खन्ना (फोटो क्रेडिट- IMDB)

HighLights

  1. रोटी राजेश खन्ना और मुमताज की सफल फिल्म
  2. एक सीन के शूट करने लिए लग गया था लंबा समय
  3. राजेश और मुमताज की ऑनस्क्रीन जोड़ी थी हिट

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 70 से लेकर 80 के दशक तक हिंदी सिनेमा में अगर किन्ही दो एक्टर और एक्ट्रेस को हिट फिल्मों की गारंटी माना जाता था तो उस मामले में राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और मुमताज का (Mumtaz) नाम टॉप पर रहता था। दोनों ने साथ में मिलकर 10 से अधिक सफल मूवीज के जरिए अपने स्टारडम का जलवा बिखेरा था। 

फिल्म रोटी की सफलता से इनके करियर के एक नई उड़ान मिली थी। निर्देशक मनमोहन देसाई की इस मूवी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसके एक सीन की शूटिंग पूरी करने में मेकर्स को 8 दिनों को लंबा वक्त लग गया था। 

रोटी के इस सीन के लिए लगे थे 8 दिन

राजेश खन्ना और मुमताज की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री उस वक्त फैंस को काफी पसंद आती थी। 70 का दशक पूरी तरह से राजेश के स्टारडम के नाम रहा था। इस दौरान उन्होंने बैक टू बैक हिट मूवीज की झड़ी लगा दी थी। रोटी उन सफल फिल्मों में से एक रही। फिल्म का क्लाईमैक्स सीन बर्फीली वादियों में फिल्माया जाना था। 

ये भी पढ़ें- Mumtaz का नाम सुनते ही इस एक्टर ने छोड़ दी थी फिल्म, हीरोइन को बताया था बी ग्रेड एक्ट्रेस

फोटो क्रेडिट- IMDB

जिसमें राजेश खन्ना और मुमताज को भागना था। मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू के दौरान मुमताज ने इस सीन को लेकर खुलकर बात की थी और रोचक किस्सा सुनाया था, उन्होंने बताया- 

मैं और राजेश जी रोटी का क्लाईमैक्स सीन शूट कर रहे थे। इस सीन में उनको मुझे अपने कंधों पर लेकर बर्फ में भागना था। मैं 5 फुट 7 इंच हाइट वाली हष्ट पुष्ट भारी भरकम लड़की थी। सीन की डिमांड के अनुसार उन्होंने मुझसे कहा ऐ मोटी आजा, मैंने कहा कि सोच लीजिए राजेश जी मैं इतनी हल्की नहीं जितना आप सोच रहे हैं।

फोटो क्रेडिट- यूट्यूब स्क्रीनशॉट्स

उन्होंने मुझे उठाया और बोले अरे ये तो 100 किलो को बोरी जैसी है। लेकिन उनकी हिम्मत को दाद देनी पड़ेगी, जो उन्होंने इस सीन को अपने दम पर पूरा किया। हालांकि, इसमें टाइम काफी लगा और देखते-देखते 8 दिन में रोटी का यह सीन शूट हो पाया। 

कहां हुई थी उस सीन की शूटिंग

रोटी को उस सीन में बर्फीली वादियों को देखकर ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि फिल्म का ये सीन कश्मीर की वादियो में कहीं शूट हुआ था। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार राजेश खन्ना और मुमताज की इस मूवी के इस सीन  की शूटिंग कश्मीर के पहलगाम में हुई थी। बर्फ और तेज सर्दी के चलते फिल्ममेकर्स को इस सीन को फिल्माने में काफी मशक्कत हुई थी। इतना ही नहीं ठंड की वजह से बार-बार रीटेक के चलते स्टार कास्ट की भी हालत खराब हो गई थी। 

ये भी पढ़ें- Rajesh Khanna: 3 साल 17 हिट, फिर आईं लगातार 7 फ्लॉप, जब राजेश खन्ना के करियर पर लगा था ग्रहण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।