यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'वह चाटुकारों से घिरे रहते थे', Javed Akhtar ने बताया- क्यों Rajesh Khanna के साथ काम करना था मुश्किल
सलीम खान और जावेद अख्तर ने सिनेमा जगत के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) समेत कई दिग्गज सितारों के साथ काम किया है। डॉक्यु-सीरीज एंग्री यंग ...और पढ़ें

HighLights
- सिनेमा जगत के पहले सुपरस्टार थे राजेश खन्ना
- राजेश संग काम करना जावेद के लिए था मुश्किल
- जावेद अख्तर ने की अमिताभ बच्चन की तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के साथ कभी फिल्ममेकर्स काम करने के लिए बेताब रहते थे। लेखक तो उन्हें ध्यान में रखकर फिल्मों की कहानी गढ़ा करते थे। आलम यह था कि राजेश खन्ना को अपनी फिल्मों में कास्ट करने के लिए निर्माता-निर्देशक लाइन में खड़े रहते थे लेकिन उनका स्टारडम ज्यादा नहीं चला। हाल ही में, जावेद अख्तर ने बताया कि क्यों अभिनेता के साथ काम करना मुश्किल था।
जावेद अख्तर ने राजेश खन्ना के साथ हाथी मेरे साथी और जमाना जैसी फिल्मों में काम किया है। हाल ही में, स्क्रीनराइटर ने बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया है। उन्होंने बताया कि सेट पर किस तरह उनके इर्द-गिर्द हां में हां मिलाने वाले घूमा करते थे।
चाटुकारों से घिरे रहते थे राजेश खन्ना
सैम यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने कहा, "वो दौर था जब भारत में पैदा होने वाला बच्चा पहले ‘राजेश खन्ना’ और फिर ‘मम्मा, पापा’ कहता था लेकिन यह एक छोटा सा दौर था। एक समय ऐसा भी आया जब हमें लगा कि हमारे लिए साथ काम करना मुश्किल होगा। वह इतने सारे लोगों, इतने चाटुकारों और हां में हाँ मिलाने वालों से घिरे हुए थे कि उनके साथ काम करना मुश्किल था।"
यह भी पढ़ें- 'अगर मैं उनकी जगह होता तो', सिर्फ Amitabh Bachchan बचा सकते थे Salim-Javed की जोड़ी
जावेद अख्तर ने आगे कहा, "इसलिए हम अलग हो गए। हम दोस्त बन गए और हमने बहुत बाद में एक फिल्म भी की लेकिन जिस तरह की फिल्में हम लिख रहे थे और जिस तरह की फिल्में हमारे दिमाग में थीं, वे अमिताभ बच्चन जैसे अभिनेता के लिए सूट करती थी।"
खबरें और भी
जावेद अख्तर ने की अमिताभ बच्चन की तारीफ
सलीम-जावेद की जोड़ी ने अमिताभ बच्चन को सिनेमा का एंग्री यंग मैन दिया। उन्होंने बिग बी के साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। जावेद अख्तर ने अमिताभ के लिए कहा, "उस समय वह सुपरस्टार नहीं थे, लेकिन वह एक अविश्वसनीय रूप से अच्छे अभिनेता थे।" जावेद ने बताया कि अमिताभ और दिलीप कुमार ऐसे अभिनेता थे, जिन्हें कैसे भी रोल दे दो, वो उसे बहुत शालीनता के साथ निभाते थे।