विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आर्थिक तंगी की खबरों को लेकर राजेश खट्टर ने किया खुलासा, बोले- 'हालात इतने बुरे भी नहीं हैं'

By Pratiksha RanawatEdited By:
Published: Sun, 13 Jun 2021 03:29 PM (IST)

बीते दिनों राजेश खट्टर की पत्नी वंजना सजनानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बीते साल लगे लॉकडाउन की ...और पढ़ें

परिवार के साथ राजेश खट्टर, फोटो साभार: Instagram
परिवार के साथ राजेश खट्टर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना काल के दौरान कई फिल्मी और टेलीविजन सितारे आर्तिंक तंगी का सामना कर चुके हैं। ऐसे में बीते दिनों शाहिद कपूर और ईशान खट्टर के पिता राजेश खट्टर के भी आर्तिक तंगी से जूझने की खबरें सामने आई थीं। अब राजेश खट्टर ने इन सभी बातों को लेकर चुप्पी तोड़ी है। राजेश ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि उनकी स्थिति इतनी भी खराब नहीं हुई है जितनी बताई जा रही है।

बीते दिनों राजेश खट्टर की पत्नी वंजना सजनानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बीते साल लगे लॉकडाउन की वजह से उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। इस इंटरव्यू के बाद ईशान खट्टर और शाहिद कपूर को भी इसमें घसीटा जा रहा था। जिसके बाद अब हाल ही में राजेश खट्टर ने इन सभी बातों पर नारागी जताई है। उन्होंने कहा है कि उनकी स्थिति इतनी भी बुरी नहीं हैं। और कोविड के समय पर ऐसा सभी के साथ हुआ है।

हाल ही में राजेश खट्टर ने Bombay Times के साथ बातचीत के दौरान बताया कि, 'ऐसा नहीं है कि मैं बहुत बुरी स्थिति में हूं, मगर ऐसा हुआ तो सभी के साथ है, क्योंकि महामारी के दौरान काम तो नहीं मिला है। वंदना की प्रेग्नेंसी से अभी तक ढाई साल से हम हॉस्पिटल के चक्कर लगा रहे हैं, बल्कि पिछले साल लॉकडाउन के समय भी वंदना हॉस्पिटल में ही थीं।'

पत्नी वंदना के बयान पर सफाई देते हुए राजेश बोले, 'वंदना ने बताया था कि हमने किस तरह पिछले 2 सालों में अपने मेडिकल और हॉस्पिटल बिल्स पर खर्च किया है, मगर कुछ ही घंटों में उनका बयान अलग ही तरह से वायरल हो गया। लोग कहने लगे कि मैं कंगाल हो गया, मेरे पास खाने के लिए पैसे नहीं हैं। इसके बाद मेरे पास मेरे रिश्तेदारों और दोस्तों के मैसेज आने लगे कि मदद की जरूरत हो तो पैसे ले लो और यह कुछ ही वक्त में हो गया।'

इस मामले में दोनों बेटे शाहिद कपूर और बेटे ईशान खट्टर का नाम घसीटे जाने पर राजेश ने कहा कि, 'यह बहुत गलत था कि उन्हें भी इस सब में घसीट लिया गया। हम एक्टर्स ऐसी आधारहीन अफवाहों के आदी हो चुके हैं, मगर इतना भी नहीं। हर कोई बुरे दौर से गुजरता है लेकिन ऐसे मामलों में संवेदनशील भी होना चाहिए।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही वंदना सजनानी ने द क्विंट के साथ बातचीत की थी। इस बातचीत में वंदना ने बताया था कि बीते एक वर्ष से अब तक उनका समय बेहद खराब गुजरा है। वंदना ने बताया था कि अस्पताल के लगे चक्करों की वजह से उनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछले साल वो प्रसव के बाद डिप्रेशन में भी चली गई थीं।

बता दें कि राजेश खट्टर टेलीविजन और फिल्मों के जाने- पहचाने अभिनेता हैं। राजेश खट्टर से वंदना से पहले नीलिमा अजीम के साथ शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है ईशान खट्टर. ईशान खट्टर बी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। वहीं राजेश खट्टर अभिनेता शाहिद कपूर के सौतेले पिता है।

'सनफ्लावर' में निभाए किरदार को खुद से जोड़ते हैं गिरीश कुलकर्णी, बोले- 'मैं थोड़ा मजाकिया हूं'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।