विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आप पहले फिल्म देखिए...' Saiyaara एक्टर ने नेपो किड पर राय बनाने को ठहराया गलत, दी एक खास सलाह

Published: Sun, 27 Jul 2025 12:09 PM (IST)

डायरेक्टर मोहित सूरी और सैयारा के दोनों स्टार्स अनीत पड्डा और अहान पांडे इस समय सैयारा की सक्सेस इंजॉय कर ...और पढ़ें

सैयारा के बारे में राजेश कुमार ने क्या कहा (फोटो-इंस्टाग्राम)
सैयारा के बारे में राजेश कुमार ने क्या कहा (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. 18 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म
  2. राजेश कुमार ने निभाया अनीत की मां का रोल
  3. कितना रहा फिल्म का कलेक्शन?

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजेश कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'सैय्यारा'की सफलता का आनंद ले रहे हैं। मोहित सूरी की इस फिल्म से अनीत पड्डा और अहान पांडे ने बॉलीवुड डेब्यू किया था।

इन फिल्म को छोड़ा पीछे

फिल्म में राजेश कुमार ने अनीत पड्डा (वाणी बत्रा) के एक पिता की भूमिका निभाई थी। यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित इस रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि नए कलाकारों से सजी इस फिल्म ने अजय देवगन की 'रेड 2', अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' और आमिर खान की 'सितारे जमीन पर'का रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जूम के साथ एक खास बातचीत में, राजेश ने इस फिल्म पर बात की और इसे मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया पर रिएक्ट किया।

यह भी पढ़ें- Saiyaara में अहान पांडे का लिप-सिंक देख सचेत-परंपरा को क्यों आई Ranbir Kapoor की याद? कहा- 'पता ही नहीं था...'

नेपो किड्स को लेकर बना लेते हैं धारणा

राजेश ने बताया, "सभी फिल्में एक-दूसरे से अलग थीं, अलग-अलग जॉनर की थीं। इसका एक सकारात्मक पहलू यह है कि बॉलीवुड अब नए कलाकारों के साथ प्रयोग करने के लिए तैयार है। बॉलीवुड आपको यह भी बता रहा है कि नेपो किड्स को लेकर आपने जो धारणा बनाई है, वह बिल्कुल भी सही नहीं है। इसके बजाय, आपको प्रोजेक्ट रिलीज होने के बाद ही प्रतिक्रिया देनी चाहिए।"

हर कोई चाहता है अपनी तरह का मनोरंजन

अभिनेता का मानना है कि दर्शकों को फिल्म रिलीज होने से पहले किसी के बारे में कोई पूर्वाग्रह नहीं रखना चाहिए। "चाहे फिल्म अच्छी हो या बुरी, आप असली परिणाम देखने से पहले किसी के खिलाफ या उसके पक्ष में कोई धारणा नहीं बना सकते। ये तीनों फिल्में हाउसफुल 5, सितारे जमीन पर और रेड 2, मेरे लिए इस मायने में मनोरंजक थीं कि आप हर तरह के दर्शकों को आकर्षित करते हैं क्योंकि हमारे देश की आबादी 144 करोड़ है और हर कोई अपनी तरह का मनोरंजन चाहता है।"

कितना था सैयारा का कलेक्शन?

राजेश का मानना है कि इन फिल्मों ने यह साबित कर दिया है कि लव स्टोरी,रोमांस, कॉमेडी और संवेदनशील विषय एक साथ मौजूद रह सकते हैं। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित, सैयारा 18 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अपनी रिलीज के नौ दिनों में 217.25 करोड़ रुपये की कमाई की।

यह भी पढ़ें- ये क्या हो गया! बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने वाली Saiyaara को IMDB ने बस दी है इतनी रेटिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।