विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Prabhas की फिल्म के सेट पर हुआ हादसा, राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, डॉक्टर बोले- 'अभी खतरा है...'

Updated: Wed, 08 Jul 2026 07:06 PM (IST)

अभिनेता राजेश शर्मा को प्रभास की फिल्म के सेट पर एक कीड़े के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ एक्टर राजेश शर्मा (Rajesh Sharma) को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। राजेश एक्टर प्रभास (Prabhas) के साथ रोमोजी फिल्म सिटी में किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे जब अचानक उन्हें किसी कीड़े ने काट लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई।

कोलकाता में चल रहा है इलाज

एक्टर सुदीपा चटर्जी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तबीयत बिगड़ने के बाद एक्टर को पश्चिम बंगाल के ढाकुरिया के एक अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। शक है कि यह किसी कीड़े या जहरीली मकड़ी के काटने से हुआ है। 45 साल के एक्टर का अब कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Rajesh (12)

यह भी पढ़ें- Kalki 2 के मेकर्स को मिल गया दीपिका पादुकोण का रिप्लेसमेंट, रेस में शामिल इस एक्ट्रेस का नाम?

डॉक्टर्स कर रहे मामले की जांच

जानकारी के अनुसार राजेश शर्मा की जान को अभी भी खतरा बना हुआ है। उन्हें तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ है। उनके दाहिने पैर में इन्फेक्शन तेजी से फैला हुआ है। डॉक्टर उनकी हालत पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और आगे की जांच और इलाज कर रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा?

पोस्ट में सुदीपा ने बताया कि यह घटना शूटिंग के बाद हुई जब राजेश शर्मा घनी झाड़ियों वाले इलाके में स्थानीय टेक्नीशियनों से बात कर रहे थे। उस समय उन्हें किसी कीड़े के काटने का एहसास हुआ, लेकिन यह गंभीर नहीं लगा और उन्होंने तुरंत डॉक्टरी मदद नहीं ली। लगभग छह घंटे बाद, उन्हें अपने दाहिने पैर में तेज दर्द महसूस होने लगा और तबीयत भी खराब लगने लगी। इसके बावजूद,वो फ्लाइट लेकर कोलकाता आने लगे। यात्रा के दौरान उन्हें तेज बुखार आ गया और वो काफी बेचैन हो गए। उनकी हालत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Rajesh (13)

एक्टर को अभी भी तेज बुखार है और संक्रमण उनके पैर की उंगलियों से घुटने तक फैल गया था। प्रभावित हिस्से पर बड़े-बड़े छाले पड़ गए है। पोस्ट के बाद लो कमेंट्स में उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

प्रभास अभी हनु राघवपुडी की 'फौजी' और संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' की शूटिंग कर रहे हैं। यह पता नहीं चल पाया है कि यह घटना किस सेट पर हुई। राजेश हाल ही में 'भूत बंगला' और 'कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयं)' में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें- Baahubali The Torchbearer OTT: कब और कहां स्ट्रीम होगी 'द टॉर्चबियरर', किस बारे में है ये प्रोजेक्ट?