Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या के लिए Rajinikanth रवाना, अनुपम खेर ने भी कहा- 'आने वाली पुश्ते याद रखेंगी'

    Updated: Sun, 21 Jan 2024 01:19 PM (IST)

    Ram Mandir Pran Pratishtha राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटीज शामिल होने जा रहे हैं। कई सितारे तो अय ...और पढ़ें

    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए रवाना हुए रजनीकांत और धनुष। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए रवाना हुए रजनीकांत और धनुष। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. कल होगा अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा
    2. अयोध्या के लिए रवाना हुए रजनीकांत-धनुष
    3. अयोध्या जाने से पहले भावुक हुए अनुपम खेर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी 2024 को देशवासियों का सालों का सपना पूरा होने जा रहा है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के एतिहासिक पल के गवाह बनने के लिए हजारों लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम के लिए बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के तमाम सेलिब्रिटीज को न्योता मिला है। कई सितारे रामलला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने जा रहे हैं।

    अयोध्या के लिए रजनीकांत ने भरी उड़ान 

    साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। रविवार को अभिनेता अयोध्या के लिए रवाना हो गए। रजनीकांत को ग्रीन कलर के टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में चेन्नई एयरपोर्ट पर देखा गया। अभिनेता राम मंदिर से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्साहित दिखे।

    सिर्फ रजनीकांत ही नहीं, उनके पूर्व दामाद और सुपरस्टार धनुष (Dhanush) भी रामलला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए रवाना हुए। रविवार को रजनीकांत के बाद धनुष को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह ब्लू ट्रैक पैंट में नजर आए। 

    यह भी पढ़ें- Ram Mandir Consecration: 'हे भारत के राम, पधारो अपने धाम', प्राण प्रतिष्ठा के लिए 'राम एंथम' तैयार, खुशी से झूमे फैंस

    राम मंदिर को लेकर क्या बोले अनुपम खेर?

    रजनीकांत और धनुष की तरह अनुपम खेर भी आज अयोध्या के लिए रवाना हो रहे हैं। राम मंदिर जाने से पहले अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। क्लिप में उन्होंने कहा कि उनके पिता को हमेशा से मालूम था कि एक न एक दिन अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनेगा। अनुपम ने बताया कि वह प्राण प्रतिष्ठा में एक कश्मीरी हिंदू बनकर वहां जाएंगे और इस दौरान वह फेरन (ट्रेडिशनल कुर्ता) और ऑरेंज साफा पहनेंगे।

    खबरें और भी

    भावुक हुए अनुपम खेर

    अनुपम खेर ने कहा कि इस दिन का इंतजार पूरे देश ने किया था। बात करते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गया। वह बहुत भावुक हो गए। वीडियो शेयर कर अभिनेता ने लिखा, "कल प्राण प्रतिष्ठा महासमारोह में शामिल होने के लिए मैं अयोध्या जा रहा हूं। मन में खुशी है और उन लाखों राम भक्तों व सेवकों के लिए कृतज्ञ की भावना है, जिनकी कोशिशों और बलिदान की वजह से हमें 22 जनवरी का एतिहासिक दिन देखने को मिलेगा।"

    एक्टर ने आगे लिखा, "कल हम सब इतिहास का एक अभिन्न अंग बनेंगे। हमारी आने वाली पुश्ते हमें याद रखेंगी।" इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद किया है। 

    यह भी पढ़ें- Ram Mandir: अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक, इन मशहूर हस्तियां ने राम मंदिर के निर्माण में किया खास योगदान