Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'थलाइवा' ने बेटी और नाती के साथ मनाई होली, लाल गुलाल में रंगे दिखे रजनीकांत

    Updated: Tue, 26 Mar 2024 04:05 PM (IST)

    बॉलीवुड से लेकर टीवी और साउथ स्टार्स ने होली के त्योहार को खूब एन्जॉय किया । होली खत्म हो चुकी है ऐसे में अब सोशल मीडिया पर लोग तस्वीर शेयर कर रहे हैं ...और पढ़ें

    रजनीकांत की होली ( Photo Credit Instagram)
    रजनीकांत की होली ( Photo Credit Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  बॉलीवुड स्टार्स से लेकर साउथ के सुपरस्टार्स ने 25 मार्च को धूमधाम से होली का त्योहार मनाया। किसी ने परिवार के साथ रंग खेला तो किसी ने दोस्तों के साथ रात भर पार्टी की। ऐसे में मंगलवार को सोशल मीडिया पर इन स्टार्स की सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

    वहीं अब 'थलाइवा' के सेलिब्रेशन की फोटोज सामने आई है, जिसमें रजनीकांत ने अपने परिवार के साथ होली खेलते दिखाई दे रहे हैं।

    यह भी पढे़ं- Rajinikanth का बॉलीवुड में फिर होगा राज, पहली बार इस बड़े प्रोड्यूसर के साथ मिलाया हाथ, जानें मूवी पर अपडेट

    रजनीकांत ने खेली होली

    रजनीकांत की बेटी  ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर होली की फोटो साझा की है, जिसमें थलाइव अपनी बेटी और दोनों नाती के साथ नजर आ रहे हैं। सभी के चेहरे पर गुलाल लगा हुई है। ऐश्वर्या ने ढेर सारे गुब्बारे हाथ में पकड़े हुए हैं। इस दौरान सभी के चेहरे में मुस्कान भी दिखाई दे रही हैं।

    रजनीकांत की पत्नी ने भी खेली होली  

    रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या ने भी होली उत्सव की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, "हैप्पी होली (दो दिल और मुस्कुराते हुए इमोजी)।" फोटो में सौंदर्या के अलावा उनके पति विशागन उनके बेटे वेद और वीर, रजनीकांत की पत्नी लता और ऐश्वर्या के साथ पोज दे रहे हैं।

    अभिताभ संग आएंगे नजर

    एक्टर जल्द अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों फिल्म 'थलाइवर 170' में पूरे 33 साल बाद साथ नजर आएंगे। एक पोस्ट शेयर कर रजनीकांत ने खुशी जाहिर की थी। उन्होंने एक फोटो शेर करते हुए लिखा था, '33 साल बाद मैं अपने गुरू अमिताभ बच्चन के साथ आ रहा हूं।

    खबरें और भी

    मूवी कीटीजे ज्ञानवेल के डायरेक्शन में बन रही है। नाम थलाइवर 170 है। इसमें मैं उनके साथ फिर से काम कर रहा हूं। खुशी से मैं दीवाना हो गया हूं।

    यह भी पढ़ें- Rajinikanth ने पत्नी लता के साथ मनाई शादी की 43वीं सालगिरह, बेटी सौंदर्या ने खोला माता-पिता का एक दिलचस्प राज