विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में Rajinikanth की Coolie, 100 से अधिक देशों में होगी रिलीज?

Published: Sun, 06 Jul 2025 12:00 PM (IST)

निर्देशक लोकेश कनकराज की एक्शन फिल्म कुली को लेकर एक शानदार खबर आ रही है। फिल्म भारत के साथ-साथ ग्लोबल ...और पढ़ें

100 देशों में रिलीज होगी रजनीकांत की कुली (फोटो-इंस्टाग्राम)
100 देशों में रिलीज होगी रजनीकांत की कुली (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म का सभी को इंतजार है
  2. क्या कुली के मेकर्स का खास प्लान?
  3. 14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म कुली का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में आमिर खान का कैमियो है। फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी। वहीं अगर खबरों की मानें तो फिल्म दुनियाभर के 100 से ज्यादा देशों में रिलीज होगी।

लीड रोल में नजर आएंगे रजनीकांत

अगर इंडस्ट्री में चल रही अफवाहों पर भरोसा किया जाए तो निर्देशक लोकेश कनकराज की एक्शन एंटरटेनर ‘कुली’ में सुपरस्टार रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं जिनका सामना आमिर खान के कैरेक्टर से होगा।

यह भी पढ़ें: Aamir Khan Coolie Look: एक्टर के धांसू लुक को देखकर सरप्राइज हुए फैंस, लिखा- 'इंतजार नहीं हो रहा'

अंतरर्राष्ट्रीय फिल्म वितरण में एक प्रमुख खिलाड़ी,हमसिनी एंटरटेनमेंट ने फिल्म के वैश्विक वितरण की जिम्मेदारी ली है। दुनिया भर में अलग-अलग भाषाओं में 130 से ज्यादा फिल्में रिलीज करने के बाद, हमसिनी एंटरटेनमेंट के पास भारतीय सिनेमा को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने का एक सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है।

क्या है मेकर्स का प्लान?

हंसिनी के हालिया वेंचर्स की बात करें तो 40 से अधिक देशों में विजय अभिनीत द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) और 90 से अधिक देशों में जूनियर एनटीआर अभिनीत देवरा की रिलीज शामिल है। अब, इंडस्ट्री के सूत्रों का दावा है कि 'कुली' के साथ, हंसिनी एंटरटेनमेंट अपनी अब तक की सबसे बड़ी रिलीज के लिए कमर कस रहा है। इसका लक्ष्य 100 से अधिक देशों में वितरण करना है, जिससे यह किसी भारतीय फिल्म के लिए सबसे व्यापक अंतरराष्ट्रीय रिलीज में से एक बन जाएगी।

कौन-कौन से कलाकार आएंगे नजर?

फिल्म में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, सत्यराज, आमिर खान, उपेंद्र, सौबिन शाहिर और श्रुति हासन जैसे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार भी हैं।

कुली, रजनीकांत की 171वीं फिल्म है। मूवी में सोने की तस्करी के इर्द-गिर्द घूमती है। कलानिधि मारन की सन पिक्चर्स द्वारा इसे निर्मित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: मजदूर नहीं, ये होगा Rajinikanth की कुली फिल्म का हिंदी में नाम; मेकर्स ने की आधिकारिक अनाउंसमेंट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।