Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhanush से अलग होने के बाद क्या दोबारा शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं रजनीकांत की बेटी? जानिए क्या है सच

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 13 Jul 2023 03:09 PM (GMT+05:30)

    Rajinikanth Daughter Aishwaryaa साउथ सुपरस्टार धनुष और रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने बीते साल जनवरी में अपने अलग होने की जानकारी फैंस को द ...और पढ़ें

    Rajinikanth Daughter Aishwaryaa is Ready to Get Married With Second Time After Separated From Dhanush/Instagram
    Rajinikanth Daughter Aishwaryaa is Ready to Get Married With Second Time After Separated From Dhanush/Instagram

    HighLights

    1. दोबारा शादी के बंधन में बंधने वाली हैं रजनीकांत की बेटी?
    2. साल 2022 में धनुष और ऐश्वर्या ने तोड़ा था 18 साल का रिश्ता
    3. ऐश्वर्या के करीबी सूत्र ने बताई दूसरी शादी की खबर की सच्चाई

    नई दिल्ली, जेएनएन। Aishwaryaa Rajinikanth Wedding rumour: साउथ के मेगास्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष ने बीते साल जनवरी के महीने में अपने अलग होने की घोषणा करके फैंस का दोल तोड़ दिया था। हालांकि, दोनों ने ही अब तक अपने डिवोर्स को लेकर कुछ नहीं कहा है।

    रिपोर्ट्स ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष के अलगाव की खबरों के बीच हाल ही में रजनीकांत की बेटी को चेन्नई के एक रिसोर्ट में एक मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट किया गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये अफवाह उड़ने लगी कि ऐश्वर्या धनुष से अलग होने के बाद दोबारा जल्द शादी के बंधन में बंध सकती हैं। लेकिन अब उनके करीबी सूत्र ने डायरेक्टर की दूसरी शादी की खबर के पीछे की सच्चाई बताई है।

    क्या सच में दोबारा शादी कर रही हैं ऐश्वर्या रजनीकांत?

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या रजनीकांत की दोबारा शादी करने की खबरों में कोई भी सच्चाई नहीं है। उनके एक करीबी सूत्र ने बताया, "ये सभी कहानियां झूठी हैं, इनमें से किसी में कोई सच्चाई नहीं है। वह (Aishwaryaa Rajinikanth) दोबारा शादी नहीं कर रही हैं"।

    आपको बता दें कि बीते साल 18 जनवरी को साउथ स्टार धनुष और डायरेक्टर ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपने अलग होने की घोषणा सोशल मीडिया पर की थी। उन्होंने लिखा, "18 साल तक हम दोस्त, कपल और माता-पिता के रूप में एक साथ रहे। इस सफर में हम बड़े हुए, एक-दूसरे को समझा, एडजस्ट किया और एडेप्ट किया।

    खबरें और भी

    आज हम उस राह पर खड़े हुए हैं जहां हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं। प्लीज हमारे निर्णय का आदर करें और हमें इससे निपटने के लिए प्राइवेसी दें"।

    साल 2004 में शादी के बंधन में बंधे थे धनुष-ऐश्वर्या

    आपको बता दें कि ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष नवंबर 18 साल 2004 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने शादी के 18 साल बाद एक-दूसरे से अपनी राह अलग कर ली। दोनों के दो बेटे हैं यात्रा राजा और लिंगा राजा।

    हाल ही में धनुष अपने दोनों बेटों के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के लिए गए थे। धनुष की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही D50 में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह अभिनय करने के साथ-साथ निर्देशन की कुर्सी भी संभालेंगे।