Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सुपरस्टार Rajinikanth ने एक बॉलीवुड एक्टर से सीखा था आईकॉनिक सिगरेट उछालने का स्टाइल

    Updated: Sat, 18 Jan 2025 07:00 AM (IST)

    साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। फैन्स रजनीकांत के सिगरेट उछालने के स्टाइल के दीवाने हैं। लेकिन कम ही लोग जानत ...और पढ़ें

    रजनीकांत ने किससे कॉपी किया स्टाइल (Photo: Instagram)
    रजनीकांत ने किससे कॉपी किया स्टाइल (Photo: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा में कुछ एक्टर्स अपनी एक्टिंग तो कुछ अपने सिग्नेचर स्टाइल से फेमस हैं। उन्हीं में से एक हैं सुपरस्टार रजनीकांत जिन्हें साउथ का मेगास्टार भी कहा जाता है। 74 साल की उम्र में भी उनके इस आईकॉनिक स्टाइल को कोई मैच नहीं कर सकता है।

    किससे सीखा रजनीकांत ने ये स्टाइल?

    रजनीकांत की जो भी फिल्म थियेटर में रिलीज होती है वह एकदम छा जाती है। वजह रजनीकांत की फैन फॉलोविंग है। फैंस उनके अंदाज को भी कॉपी करने की कोशिश करते हैं। वजह रजनीकांत का चश्मा उछाल कर पहनने का स्टाइल। उनके सिगरेट उछालने का तरीका सभी एकदम अलग हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि रजनीकांत ने सिगरेट उछालने का ये तरीका एक बॉलीवुड एक्टर से सीखा था? अगर नहीं, तो चलिए आपको बताते हैं।

    यह भी पढ़ें: Jailer 2 Teaser Reaction: 4 मिनट के टीजर में यूजर्स को दिखा 'हुकुम का इक्का', बोले- अगली Pushpa 2 सकती है फिल्म

    कुछ बदलाव के बाद अपना लिया स्टाइल

    साल 2018 में इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में रजनीकांत ने बताया था कि स्क्रीन पर उन्होंने जो सिग्नेचर ट्रिक्स दिखाईं, वे उनकी अपनी नहीं थीं, बल्कि किसी अन्य अभिनेता से प्रेरित थीं। थलाइवा ने बताया कि उन्होंने रजनीकांत को हवा में सिगरेट उछालते देखा था। उन्होंने इसमें बीच में कुछ बदलाव किए और इसे नया बना दिया।

    शीशे के सामने रजनीकांत ने की प्रैक्टिस

    उन्होंने कहा, 'सबसे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने एक हिंदी फिल्म में ऐसा किया था। वहां से, मैंने इसे लिया और मैंने इसमें सुधार किया। यह एक स्किल है लेकिन, उससे भी अधिक सबसे महत्वपूर्ण है टाइमिंग। सबसे बड़ी ध्यान देने वाली बात है कि आपको किस समय इसे फ़्लिक करना है।"

    खबरें और भी

    रजनीकांत ने आगे कहा, 'ऐसा नहीं है कि सिगरेट उछाली और पकड़ लिया। शूट के दौरान डायलॉग्स भी बोलने पड़ते हैं और इसी बीच उछाली हुई सिगरेट को पकड़ना भी पड़ता है। मुझे लगता है कि ये नेचुरल है, कोई स्टाइल नहीं है लेकिन फैन्स को लगता है कि ये मेरा स्टाइल है।

    रजनीकांत बहुत जल्द जेलर 2 के जरिए फिल्म पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। जेलर का पहला पार्ट साल 2023 में 10 अगस्त को लॉन्च किया था। फिल्म ने 343.72 करोड़ ने नेट इंडिया कलेक्शन किया था

    यह भी पढ़ें: Jailer 2: थलाइवा इज बैक! 'जेलर' बनकर लौटेंगे Rajinikanth, धांसू टीजर के साथ पार्ट-2 का एलान