Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Thalaivar 170: रजनीकांत के जन्मदिन पर फैंस मिलेगा खास सरप्राइज, 'थलाइवर 170' से जुड़ा है बिग अपडेट

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Fri, 08 Dec 2023 10:26 PM (IST)

    Rajinikanth Thalaivar 170 सुपरस्टार रजनीकांत का 73वां जन्मदिन जल्द ही आने वाला है। एक्टर के बर्थडे को लेकर फैंस ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। दूसरी ...और पढ़ें

    रजनीकांत के जन्मदिन पर होगा कुछ खास (Photo Credit-Twitter)
    रजनीकांत के जन्मदिन पर होगा कुछ खास (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. रजनीकांत के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये सरप्राइज
    2. 'थलाइवर 170' में रजनीकांत के साथ ये फिल्म कलाकार
    3. 12 दिसंबर को रजनीकांत का जन्मदिन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rajinikanth Thalaivar 170 Title: साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार रजनीकांत किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। लंबे समय से फैंस को अपनी फिल्मों के जरिए एंटरटेन करने वाले रजनीकांत का 73वां जन्मदिन आने वाले 12 दिसंबर को मनाया जाएगा। एक्टर के बर्थडे को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

    इस बीच रजनीकांत ने भी अपने फैंस को इस जन्मदिन पर एक बड़ा सरप्राइज देने का प्लान किया है। रजनीकांत का ये सरप्राइज उनकी अपकमिंग मूवी 'थलाइवर 170' से संबंधित है।

    रजनीकांत के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये सरप्राइज

    रजनीकांत की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। उनके जन्मदिन को साउथ सिनेमा के प्रशंसक एक त्योहार की तरह सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में 12 दिसंबर का दिन बेहद खास होने वाला है, क्योंकि रजनीकांत खुद अपने चाहने वालों को उस दिन रिटर्न गिफ्ट दे सकते हैं।

    खबर है कि रजनीकांत के 73वें जन्मदिन पर उनकी मोस्ट अवेटेड मूवी 'थलाइवर 170' का ऑफिशियल टाइटल अनाउंस किया जा सकता है। 'थलाइवर 170' फिलहाल एक टेंपरेरी नाम है। ऐसे में 12 दिसंबर को उनकी इस आने वाली का आधिकारिक नाम क्या होगा, इस बात का खुलासा हो सकता है।

    हालांकि अभी इस मामले की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। बता दें कि 'थलाइवर 170' से रजनीकांत का फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ गया है, जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई हो रखी है और अब वह इस मूवी के टाइटल के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।

    खबरें और भी

    'थलाइवर 170' में रजनीकांत के साथ ये फिल्म कलाकार

    फिल्म 'थलाइवर 170' में रजनीकांत के अलावा कई मशहूर कलाकार बतौर स्टारकास्ट मौजूद हैं। जिनमें हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है।

    बिग बी के अलावा 'थलाइवर 170' में रीतिका सिंह, राणा दग्गुबाती और फहाद सामसी जैसे कई नामी सेलेब्स भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। बता दें कि इस साल रजनीकांत 'जेलर' जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं। 

    ये भी पढ़ें- शूटिंग के दौरान बुरी तरह घायल हुईं रजनीकांत की एक्ट्रेस Ritika Singh, वीडियो शेयर कर दिखाया अपना हाल