Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lal Salaam Trailer Out: रिलीज हुआ Rajinikanth की फिल्म लाल सलाम का शानदार ट्रेलर

    Updated: Mon, 05 Feb 2024 11:00 PM (IST)

    Lal Salaam Trailer Out सोमवार रात को थलाइवा रजनीकांत (Rajinikanth) के फैंस को सरप्राइज दिया और लाल सलाम (Lal Salaam) का ट्रेलर रिलीज किया। जी हां फिल् ...और पढ़ें

    लाल सलाम का ट्रेलर (Photo Credit Instagram)
    लाल सलाम का ट्रेलर (Photo Credit Instagram)

    HighLights

    1. लाल सलाम का ट्रेलर हुआ रिलीज
    2. रजनीकांत की झलक देख खुश हुए फैंस
    3. मैन मोईनुद्दीन भाई के किरदार में नजर आए एक्टर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Lal Salaam Trailer Out: रजनीकांत  (Rajinikanth) की अपकमिंग फिल्म लाल सलाम (Lal Salaam) का दर्शक बेसब्री के इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी बज बना हुआ है।

    ऐसे में मेकर्स ने सोमवार रात को 'थलाइवा' रजनीकांत (Rajinikanth) के फैंस को सरप्राइज दिया और लाल सलाम का ट्रेलर रिलीज किया। जी हां, फिल्म का ट्रेलर कुछ ही देर पहले रिलीज किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Lal Salaam New Release Date: फैंस को करना होगा थोड़ा और इंतजार, अब इस दिन रिलीज होगी Rajinikanth की लाल सलाम

    लाल सलाम का शानदार ट्रेलर

    फिल्म लाल सलाम (Lal Salaam) का आज 5 फरवरी को ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में  विष्णु विशाल और विक्रांत का दमदार अंदाज देखने को मिला है। इसके अलावा रजनीकांत की झलक देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक्टर फिल्म में एक मुस्लिम मैन मोईनुद्दीन भाई का किरदार में नजर आ रहे हैं। रजनीकांत का ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। 

     इस दिन होगी रिलीज फिल्म 

    रजनीकांत (Rajinikanth)  9 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। लाल सलाम (Lal Salaam) की डायरेक्ट ऐश्वर्या रजनीकांत है। इस मूवी से पूरे 9 साल बाद वापसी कर रही हैं। बता दें, ऐश्वर्या रजनीकांत तमिल फिल्मों '3' और 'वै राजा वै' के निर्देशन के लिए मशहूर हैं। ऐश्वर्या रजनीकांत की तीसरी निर्देशित फिल्म 'लाल सलाम' लेकर आ रही हैं।

    क्या है फिल्म की कहानी

    'लाल सलाम' एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें रजनीकांत एक विस्तारित कैमियो करते नजर आएंगे। फिल्म में विष्णु विशाल और विक्रांत मुख्य भूमिका में हैं। 'लाल सलाम' निर्देशक ऐश्वर्या रजनीकांत द्वारा निर्देशित और लाइका प्रोडक्शंस के सुबास्करन अल्लिराजाह द्वारा निर्मित है। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है।