Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इकोनॉमी क्लास में सफर करते नजर आए Rajinikanth, यूजर्स बोले- 'एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे सर'

    Updated: Thu, 29 Feb 2024 09:51 PM (IST)

    Rajinikanth Video रजनीकांत (Rajinikanth) फिल्मों से दौलत शोहरत तो खूब कमाई लेकिन कभी अपनी सादगी नहीं भूले। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो ...और पढ़ें

    रजनीकांत का वीडियो ( Photo Credit Instagram)
    रजनीकांत का वीडियो ( Photo Credit Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rajinikanth Video: रजनीकांत (Rajinikanth) न सिर्फ एक शानदार कलाकार नहीं हैं, बल्कि वह उन स्टार्स में भी शामिल हैं जो सादगी नहीं भूले। रजनीकांत ने फिल्मों से दौलत शोहरत तो खूब कमाई, लेकिन कभी अपनी सादगी नहीं भूले।

    एक्टर अपने इसी अंदाज की वजह से लोगों को दिलों पर राज करते हैं। लोग उन्हें अपना भगवान कहते हैं और उन्हें पूजते हैं। इसी बीच एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Rajinikanth ने पत्नी लता के साथ मनाई शादी की 43वीं सालगिरह, बेटी सौंदर्या ने खोला माता-पिता का एक दिलचस्प राज

    रजनीकांत का वीडियो

    अक्सर देखा जाता है कि फिल्मी सेलेब्ल बिजनेस क्लास में ट्रेवल करते हैं, लेकिन रजनीकांत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह आम लोगों के बीच इकोनॉमी क्लास वाली फ्लाइट में सफर करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं एक्टर फ्लाइट में विंडो वाली सीट में आराम से बैठे हुए हैं और वहां मौजूद लोग उनकी वीडियो और तस्वीर ले रहे हैं। खैर ये पहली बार नहीं है जब एक्टर ने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीता हो। 

    रजनीकांत की सादगी के दीवाने है फैंस

    इस वीडियो से पहले एक्टर की कुछ फोटोज वायरल हुई थी, जिसमें वह कंधे पर अपना बैग टांगे हुए एयरपोर्ट के बाहर निकालते नजर आए थे। इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद उसे खुद बैग लेकर जा रहे थे। लोगों को उनका ये अंदाज देख काफी खुशी हुई थी।

    खबरें और भी

    अभिताभ बच्चन संग आएंगे नजर

    एक्टर जल्द  अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों फिल्म 'थलाइवर 170' में पूरे 33 साल बाद साथ नजर आएंगे। एक पोस्ट शेयर कर रजनीकांत ने खुशी जाहिर की थी। उन्होंने एक फोटो शेर करते हुए लिखा था, '33 साल बाद मैं अपने गुरू अमिताभ बच्चन के साथ आ रहा हूं। मूवी कीटीजे ज्ञानवेल के डायरेक्शन में बन रही है। नाम थलाइवर 170 है। इसमें मैं उनके साथ फिर से काम कर रहा हूं। खुशी से मैं दीवाना हो गया हूं।

    यह भी पढ़ें- Rajinikanth का बॉलीवुड में फिर होगा राज, पहली बार इस बड़े प्रोड्यूसर के साथ मिलाया हाथ, जानें मूवी पर अपडेट