यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Andaz Apna Apna के फ्लॉप होने पर राजकुमार संतोषी का अब छलका दर्द, कहा- सलमान और आमिर ने नहीं किया था प्रमोशन
Andaz Apna Apna Box Office Report अंदाज अपना-अपना ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार नहीं किया था। इस फिल्म को लेकर अब निर्देशक राजकुमार संतोषी का दर्द छल ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Andaz Apna Apna Box Office: राजकुमार संतोषी की फिल्म अंदाज अपना-अपना काफी पसंदीदा फिल्म है। हालांकि, यह फिल्म जब रिलीज हुई थी, तब बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गई थी। इसका कलेक्शन भी अच्छा नहीं था। इस फिल्म को लेकर अब राजकुमार संतोषी ने एक इंटरव्यू में कहा है कि सलमान खान और आमिर खान फिल्म के प्रमोशन के दौरान मौजूद नहीं थे। इसके चलते फिल्म की कमाई पर असर पड़ा है।
राजकुमार संतोषी ने अंदाज अपना-अपना के फ्लॉप होने पर बात की है
राजकुमार संतोषी ने अंदाज अपना-अपना के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बात की है। अंदाज अपना-अपना सन 1994 में आई थी। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल और शक्ति कपूर की अहम भूमिका थी। अब इस फिल्म को काफी पसंद किया जाता है।
अंदाज अपना-अपना का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट अच्छा नहीं था
राजकुमार संतोषी ने आज तक को दिए इंटरव्यू में कहा कि अंदाज अपना-अपना का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट अच्छा नहीं था। लोगों को फिल्म नोटिस नहीं हुई। इसके पीछे कारण यह है कि सलमान खान की सिर्फ मैंने प्यार किया हिट हुई थी।
"अंदाज अपना-अपना की कहानी एकदम अलग थी"
राजकुमार संतोषी कहते हैं, "अंदाज अपना-अपना की कहानी एकदम अलग थी। इसमें कॉमेडी ज्यादा थी। मस्ती और एडवेंचर भी था। यह एक खास फिल्म है। अंदाज अपना-अपना जैसी मुझे कोई फिल्म याद नहीं है। लोगों को यह फिल्म समझने में समय लगा। फिल्म जब 29 वर्ष पहले रिलीज हुई थी, तब डिस्ट्रीब्यूटर भी नए थे।" राजुकमार संतोषी फिल्म निर्देशक है। उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया है। इस फिल्म में उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था।
खबरें और भी
सलमान खान और आमिर खान ने नहीं किया फिल्म प्रमोशन
राजकुमार संतोषी आगे कहते हैं, "ना ही सलमान खान और ना ही आमिर खान फिल्म के प्रमोशन के लिए शहर में थे। फिल्म को लेकर कोई एक्टिविटी नहीं हुई थी। मीडिया से कोई चर्चा नहीं की गई थी। फिल्म की पब्लिसिटी के लिए जो भी कुछ किया जाना चाहिए था, वह नहीं किया गया था। डिस्ट्रीब्यूटर भी इसे लेकर नाराज थे।" राजकुमार संतोषी ने फिल्म के रीमेक से अब इनकार किया है।