Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Rajkummar Rao ने दिखाई बेटी की पहली झलक, नन्ही परी का नाम जान चेहरे पर आ जाएगी मुस्कुराहट!

    Updated: Sun, 18 Jan 2026 11:58 AM (IST)

    राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekha) दो महीने पहले ही माता-पिता बने थे। कपल ने दो महीने बाद बेटी की पहली तस्वीर शेयर की है। साथ ही बत ...और पढ़ें

    राजकुमार राव ने बेटी की पहली फोटो की शेयर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    राजकुमार राव ने बेटी की पहली फोटो की शेयर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekha) दो महीने पहले ही मॉम-डैड के क्लब में शामिल हो गए। कपल शादी के चार साल बाद पहली बार माता-पिता बना और उन्होंने अपनी जिंदगी में एक नन्ही परी का स्वागत किया था।

    दिलचस्प बात यह है कि राजकुमार राव और पत्रलेखा की लाडली का जन्म उसी दिन हुआ था, जिस दिन कपल की चौथी वेडिंग एनिवर्सरी थी। दोनों ने 15 नवंबर 2025 को एक बेटी का स्वागत किया। कपल ने एक पोस्ट के जरिए फैंस को यह खुशखबरी दी थी। 

    राजकुमार राव ने दिखाई बेटी की पहली झलक

    अब दो महीने बाद राजकुमार और पत्रलेखा ने अपनी लाडली की पहली फोटो शेयर की है। यही नहीं, उन्होंने अपनी नन्ही परी का प्यारा सा नाम रखा है जिसका खुलासा भी हो गया है। कपल ने 18 जनवरी 2026 को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों ने अपनी बेटी का हाथ थामे हुए दिख रहे हैं। फोटो में किसी का भी चेहरा नहीं दिख रहा है। तस्वीर में राजकुमार, पत्रलेखा और उनकी प्यारी सी बेटी के नन्हे हाथ दिख रहे हैं।

    राजकुमार राव की बेटी का नाम

    इस तस्वीर को शेयर करते हुए राजकुमार ने अपनी लाडली का नाम भी रिवील किया है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम पार्वती रखा है। कैप्शन में एक्टर ने लिखा, "हाथ जोड़कर और पूरे दिल से, हम अपने सबसे बड़े आशीर्वाद को इंट्रोड्यूस कराते हैं। पार्वती पॉल राव।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- शादी की चौथी सालगिरह पर पेरेंट्स बनें Rajkummar Rao और Patralekhaa, दोगुनी हुई खुशियां

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

    बॉलीवुड सेलेब्स ने कपल की बेटी पर बरसाया प्यार

    राजकुमार राव और पत्रलेखा की लाडली पर बॉलीवुड सेलेब्स भी प्यार लुटा रहे हैं। तारा सुतारिया ने नजरबट्टू और हार्ट इमोजी शेयर की है। सोनाक्षी सिन्हा ने भी ढेर सारी हार्ट इमोजी भेजी। आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर जैसे सेलेब्स ने भी कपल की बेटी पर प्यार लुटाया है। फैंस को भी कपल की बेटी का नाम काफी पसंद आ रहा है।

    यह भी पढ़ें- डिलीवरी से ठीक पहले Patralekha ने एन्जॉय की थी बेबी शॉवर, फराह खान ने शेयर की फोटोज