यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss OTT 3: फिनाले एपिसोड में नजर आएंगी ''Stree'' श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव, कौन है ट्रॉफी का असल हकदार?
बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त को होने वाला है। रणवीर शौरी नेजी सना मकबूल साईं केतन राव और कृतिका मलिक इस समय शो के 5 टॉप कंटेस्टेंट हैं। वो ...और पढ़ें

HighLights
- दो अगस्त को होगी ग्रैंड फिनाले
- जीतने वाले को मिलेेगे 25 लाख रुपये
- ट्रॉफी की दौड़ में 5 कंटेस्टेंट आगे
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले बेहद नजदीक है। फैंस ये जानने के इच्छुक हैं कि कौन सा कंटेस्टेंट जीतेगा? शो में इस वक्त रणवीर शौरी, नेजी, सना मकबूल, साईं केतन राव और कृतिका मलिक के बीच ट्रॉफी को लेकर लड़ाई है। जीतने वाला कंटेंस्टेंट बिग बॉस की चमचमाती ट्रॉफी और 25 लाख रुपये घर लेकर जाएगा।
हाल ही में लव कटारिया और अरमान मलिक को डबल एलिमिनेशन के चलते शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया। गैंड फिनाले का एपिसोड 2 अगस्त को रात 9 बजे से जियो सिनेमा पर प्रीमियर होगा। वहीं स्पेशल एपियरेंस के तौर पर स्त्री 2 की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव भी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए शो में शिरकत करेंगे। शो के होस्ट अनिल कपूर हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 Grand Finale: चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिलेंगे लाखों रुपये, कब और कहां देखें शो का फिनाले
किस कंटेस्टेंट को मिले सबसे ज्यादा वोट
बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 की विनर दिव्या अग्रवाल थीं। जबकि सीजन 2 में एल्विश यादव ने शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी और शो जीता था। ऑडियंस जियो सिनेमा एप के जरिए अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के लिए वोट कर सकती है। पांच फाइनलिस्ट में इस समय सबसे ज्यादा वोट्स लेकर जो कंटेस्टेंट आगे चल रही हैं उनका नाम सना मकबूल है।
Rajkummar Rao and Shraddha Kapoor to make an appearance in the Bigg Boss OTT Grand FINALE. They're shooting today with the host Anil Kapoor and the contestants. #BiggBoss_Tak
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) August 1, 2024
ये कंटेस्टेंट आए नजर
इस बार बिग बॉस के घर में 16 कंटेस्टेंट आए थे। नीरज गोयत, पायल मलिक, पौलोमी दास, अरमान मलिक, लवकेश कटारिया, कृतिका मलिक, रणवीर शौरी, साई केतन राव, नैजी, सना सुल्तान, मुनीषा खटवानी, सना मकबूल, शिवानी कुमारी, विशाल पांडे, चंद्रिका दीक्षित और दीपक चौरसिया ने शो में कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी। वहीं,अदनान शेख की शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी।
खबरें और भी
बता दें कि श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2, 15 अगस्त तो रिलीज होने वाली है। स्टार्स इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। पिछले दिनों श्रद्धा को एंटरटेनमेंट शो लॉफ्टर शेफ्स में फिल्म का प्रमोशन करते देखा गया था।