विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Srikanth: कोविड महामारी ने 'श्रीकांत' को दिया था जोर का झटका, शूटिंग लोकेशन से बजट तक बिगड़ गया था पूरा खेल

Published: Thu, 02 May 2024 12:07 PM (IST)

श्रीकांत बोला तेलंगाना के हैदराबाद स्थित बोलैंट इंडस्ट्रीज के सीईओ और संस्थापक हैं। साल 2017 में श्रीकांत बोला को फोर्ब्स ...और पढ़ें

महामारी ने 'श्रीकांत' को दिया था झटका, (X Image)
महामारी ने 'श्रीकांत' को दिया था झटका, (X Image)

जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। कोरोना महामारी की वजह से नेत्रहीन उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक फिल्म श्रीकांत : आ रहा है सबकी आंखें खोलने काफी प्रभावित हुई थी। फिल्म की प्रोड्यूसर निधि परमार हीरानंदानी ने दैनिक जागरण से इस बारे में बात की।

यह भी पढ़ें- Srikanth से पहली बार मिलकर चौंक गए थे Rajkummar Rao, निर्देशक हीरानंदानी से पूछ लिया था ये सवाल

कोविड ने काम किया था चौपट

निधि परमार हीरानंदानी ने बताया, ‘हमें इस फिल्म की शूटिंग साल 2020 में शुरू करनी थी, लेकिन फिर कोरोना महामारी आ गई। उसके बाद हर चीज दोबारा शुरू करने और राजकुमार राव की डेट्स दोबारा लेने में काफी समय निकल गया। हमें फिल्म की शूटिंग अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी में करनी थी, लेकिन प्रोटोकाल्स के कारण हम वहां शूट नहीं कर पाए। उसके लिए हमें एक नई जगह ढूंढनी पड़ी।

जब फिल्म के बजट को लगा झटका

उन्होंने आगे कहा, पहले फिल्म के 50 प्रतिशत हिस्से की शूटिंग हैदराबाद में होनी थी, लेकिन शूटिंग शुरू करने से 10-12 दिन पहले ही हैदराबाद फिल्म्स एसोसिएशन ने अपने नियमों में कुछ बदलाव कर दिया। इससे हमारी फिल्म का बजट काफी बढ़ गया।’

बदलना पड़ा फिल्म का नाम

श्रीकांत के नाम को लेकर भी मेकर्स बदलाव करने पड़े। फिल्म का नाम श्री से श्रीकांत करने के बारे में निधि परमार हीरानंदानी बताती हैं, ‘सुनने में श्री और स्त्री शब्द के बीच ज्यादा अंतर नहीं है। ऐसे में लोग इसे राजकुमार राव की स्त्री 2 फिल्म से जोड़ने लगे थे। इस गलतफहमी दूर करने के लिए हमने फिल्म का नाम बदल दिया।’

यह भी पढ़ें- Srikanth: राजकुमार राव की 'श्रीकांत' बनाने में लगे 5 साल, दिल छू लेगी फिल्म की हीरोइक कहानी

कौन हैं श्रीकांत बोला ?

श्रीकांत बोला, तेलंगाना के हैदराबाद स्थित बोलैंट इंडस्ट्रीज के सीईओ और संस्थापक हैं। साल 2017 में, श्रीकांत बोला को फोर्ब्स मैगजीन ने पूरे एशिया में 30 अंडर 30 की लिस्ट में भी नामित किया था। अब राजकुमार राव उनकी बायोपिक लेकर आ रहे हैं। श्रीकांत का डायरेक्शन तुषार हीरानंदानी ने किया है। फिल्म में राजकुमार राव के साथ ज्योतिका, शरद केलकर और अलाया एफ अहम किरदारों में शामिल हैं। श्रीकांत, इस साल 10 मई को थिएटर्स में रिलीज होगी। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।