यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दमदार है Srikanth में अभिनेता Rajkummar Rao का किरदार, सामने आया फर्स्ट लुक
अभिनेता Rajkummar Rao इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म श्रीकांत को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था ...और पढ़ें

HighLights
- फिल्म 'श्रीकांत' से राजकुमार राव का पहला लुक रिवील
- फैंस को पसंद आया एक्टर का ये अवतार
- इस दिन रिलीज होगी मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजकुमार राव बॉलीवुड के मंझे हुए स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभा कर फैंस के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब एक बार फिर अभिनेता बड़े पर्दे पर अपने अभिनय का जादू दिखाने आ रहे हैं। इस बार राजकुमार राव एक बायोपिक में नजर आने वाले हैं।
इस बायोपिक में वह एक बेहद ही चुनौतीपूर्ण रोल में दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म 'श्रीकांत- आ रहा है सबकी आंखें खोलने' है। जो काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। अब इस मूवी से राजकुमार राव का पहला लुक जारी कर दिया गया है, जिसे देख कर फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सबकी आंखें खोलने आ रहे हैं Rajkummar Rao, इमोशनल बायोपिक को लेकर सामने आया लेटेस्ट
अभिनेता का पहला लुक आया सामने
राजकुमार राव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपना लुक रिवील करते हुए एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके 'श्रीकांत' के किरदार में को काफी पसंद किया जा रहा है। देखा जा सकता है कि राजकुमार कैसे दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। यह फिल्म टी-सीरीज और चॉक एन चीज फिल्म्स द्वारा निर्मित इंडस्ट्रियलिस्ट श्रीकांत बोला की एक असाधारण यात्रा को दिखाती है।
View this post on Instagram
राजकुमार राव स्टारर इस फिल्म में देखने को मिलेगा कि कैसे श्रीकांत ने विजुअल इंपेयरमेंट का सामना करने के बावजूद सफलता पाई। इस मूवी में राजकुमार राव के अलावा ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर अहम किरदार में नजर आएंगे। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "एक यात्रा जो आपको अपनी आंखें खोलने के लिए प्रेरित करेगी। आप सबका नजरिया बदलने आ रहे हैं श्रीकांत"।
खबरें और भी
सेलेब्स और फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
इस वीडियो पर स्टार्स और फैंस अपने रिएक्शन दे रहे हैं। भूमि पेडनेकर ने कमेंट करते हुए लिखा कि प्यार प्यार प्यार। ये फिल्म बेहद खास होने वाली है। वहीं, तारा सुतारिया ने इमोजी शेयर किया। फैंस भी मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि ये फिल्म 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।