विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ़िल्म 'राब्ता' में राजकुमार राव का यह लुक देखकर हैरत से चीख पड़ेंगे आप, देखें तस्वीर

By Hirendra JEdited By:
Published: Fri, 21 Apr 2017 10:10 AM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2017 11:25 AM (IST)

राजकुमार राव के ‌इस लुक के लिए फ़िल्म मेकर दिनेश विजान ने लॉस एंजल्‍स से खास मेकअप आर्टिस्ट को बुलाया ...और पढ़ें

फ़िल्म 'राब्ता' में राजकुमार राव का यह लुक देखकर हैरत से चीख पड़ेंगे आप, देखें तस्वीर
फ़िल्म 'राब्ता' में राजकुमार राव का यह लुक देखकर हैरत से चीख पड़ेंगे आप, देखें तस्वीर

मुंबई। राजकुमार राव नेशनल अवार्ड तक जीत चुके हैं। ज़ाहिर है उनकी प्रतिभा पर किसी को संदेह नहीं! हाल ही में उनकी फ़िल्म फिल्म 'ट्रैप्ड' रिलीज हुई थी। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन राजकुमार की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। बहरहाल, एक बार फिर से फ़िल्म 'राब्ता' में अपने लुक को लेकर राजकुमार राव चर्चा में हैं।

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन स्टारर फ़िल्म 'राब्ता' में राजकुमार राव का लुक देख कर हैरान रह जाएंगे आप! आइये पहले देखते हैं उनका वो लुक-

ये भी पढ़ें: शाह रुख़ ख़ान की स्टार डॉटर सुहाना आखिर इतनी सीरियस क्यों दिख रही हैं, देखें तस्वीरें

ख़बर है कि इस फ़िल्म में राजकुमार राव 324 साल के एक बुड्ढे का किरदार निभाएंगे। हाल ही में 'राब्ता' का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इसके ट्रेलर में राजकुमार राव की एक झलक दिखाई दी है। राजकुमार राव के ‌इस लुक के लिए फ़िल्म मेकर दिनेश विजान ने लॉस एंजल्‍स से खास मेकअप आर्टिस्ट को बुलाया था। राजकुमार को 324 साल के बुड्ढे का लुक देने के लिए 6 घंटे लगते थे। इस किरदार के लिए राजकुमार ने आवाज़ से लेकर बॉडी लैंग्वेज तक बदली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।