विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajkummar Rao की पत्नी पत्रलेखा ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं - बुरा लगता है

Published: Thu, 22 Aug 2024 09:21 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा ने साल 2021 में राजकुमार राव के साथ शादी की थी। हाल ही में उन्हें राजकुमार राव ...और पढ़ें

राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा पॉल
राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा पॉल

HighLights

  1. पत्रलेखा ने कहा- मुझे ब्लोटिंग हो रही थी
  2. फिल्म सिटीलाइट्स में साथ नजर आया कपल
  3. पत्रलेखा ने प्रेग्नेंसी की खबरो पर जताया दुख

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा को आखिरी बार फिल्म नेटफ्लिक्स की फिल्म वाइल्ड वाइल्ड पंजाब में देखा गया था। इसमें वरुण शर्मा, जस्सी गिल,सनी सिंह, मनजोत सिंह और इशिता राज शर्मा भी नजर आए थे।

पत्रलेखा ने कहा कैमरे को नहीं देती पोज

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने प्रेग्नेंसी रूमर्स पर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि जब कोई उनकी प्रेग्नेंसी की झूठी खबर फैलाता है तो ये चीजें उन्हें परेशान करती हैं। उन्होंने कहा कि इस वजह से कई बार वो कैमरे के आगे पोज करने से भी हिचकिचाती हैं।

यह भी पढ़ें: Rajkummar Rao Anniversary: पत्रलेखा के साथ राजकुमार राव ने शेयर की ये तस्वीर, फैंस बोले- क्या ये प्रेगनेंट हैं?

नहीं पढ़ती पोस्ट के कमेंट्स

गैलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा, “कितनी बार ऐसा हुआ है कि मुझे ब्लोटिंग हो रही थी, लेकिन लोगों ने कहा कि मैं प्रेग्नेंट हूं। अब उन लोगों को कौन समझाए कि महीने में कुछ दिन ऐसे होते हैं, जब अच्छा महसूस नहीं होता। पहले मुझे इन चीजों से परेशानी होती थी लेकिन फिर मैंने कमेंट्स पढ़ना ही बंद कर दिया। अब फर्क नहीं पड़ता। मैं फोटोज पोस्ट करती हूं लेकिन कमेंट नहीं पढ़ती।

स्त्री 2 की सक्सेस से खुश नजर आए एक्टर

राज कुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर, 2021 को शादी की थी। शादी से पहले कपल फिल्म सिटीलाइट्स में साथ नजर आए थे। फिलहाल एक्टर स्त्री 2 की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी भी नजर आए। फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

पर्दे पर स्त्री 2 की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर अक्षय कुमार और तापसी पन्नू की फिल्म खेल खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा से हुई। इसके बावजूद स्त्री 2 दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रही। फिल्म ने भारत में अब तक 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें: Patralekhaa ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 10 साल,टैलेंट को पहचानने के लिए Hansal Mehta को कहा - थैंक्यू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।