Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तिहाड़ जेल में भी कॉमेडी कर रहे Rajpal Yadav, कैदियों को सुना रहे चुटकले, नहीं ली कोई VIP सुविधा

    Updated: Fri, 13 Feb 2026 10:37 AM (IST)

    बॉलीवुड के मशहूर एक्टर-कॉमेडियन Rajpal Yadav तिहाड़ जेल में सजा काट कर रहे है जहां उन्हें कोई वीआईपी सुविधा नहीं मिली है। उनकी अगली सुनवाई सोमवार को ह ...और पढ़ें

    जेल में कैसे दिन बिता रहे राजपाल यादव?

    जेल में कैसे दिन बिता रहे राजपाल यादव?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सालों पुराने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ जेल में अपनी सजा काट रहे हैं। उनके केस की अगली सुनवाई 16 फरवरी यानि सोमवार को होगी और उसी दिन तय होगा कि उन्हें जमानत मिलेगी या नहीं। इस बीच आइए जानते हैं जेल में कैदियों के बीच राजपाल यादव के दिन कैसे बीत रहे हैं?

    कैदियों को कर रहे एंटरटेन

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजपाल यादव जेल में जाने के शुरुआती 24 घंटों में काफी शांत रहे। लेकिन अब वे अपने साथी कैदियों के साथ घुल मिल गए हैं और उन्हें अपने किस्से सुनाकर ठहाके लगवा रहे हैं। इतना ही नहीं कैदियों के कहने पर वे अपनी फिल्मों के सीन करके भी दिखाते हैं। इसके साथ ही वे अपने साथ हुई घटना के बारे में भी कैदियों को बताते हैं।

    rajpal yadav (1)

    यह भी पढ़ें- तिहाड़ जेल में बंद Rajpal Yadav के घर में फंक्शन, परिवार में जश्न का माहौल; भाई को बेसब्री से जमानत का इंतजार

    जेल में कैसा है एक्टर का रूटीन

    तिहाड़ जेल में राजपाल यादव का रूटीन बाकी कैदियों की तरह ही होता है। सुबह बैरक से बाहर निकलना, फ्रेश होने के बाद नाश्ता और शाम को 7 बजे डिनर। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर को किसी तरह की कोई वीआईपी सुविधा नहीं दी गई है और ना ही उन्होंने इसकी मांग की है। वह रात को 10 बजे सो जाते हैं और 5-6 बजे उठ जाते हैं।

    rajpal yadav (2)

    किस मामले में जेल गए राजपाल यादव?

    एक्टर-कॉमेडियन राजपाल यादव 2010 में उनकी फिल्म अता-पता लापता के लिए कर्ज लेने और उसे ना चुकाने के मामले में जेल में हैं। सालों से यह केस चल रहा था और आखिरकाप 2026 में उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। दरअसल इस फिल्म के लिए राजपाल ने दिल्ली के एक बिजनेसमैन गोपाल माधव अग्रवाल से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था जिसे वे चुका नहीं पाए और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इस मामले में वे 2018 में जेल भी गए लेकिन फिर जमानत मिल गई।

    खबरें और भी

    मामला कोर्ट में चलता रहा और ब्याज, पेनाल्टी और भुगतान न करने पर बात 9 करोड़ तक पहुंच गई। आखिरकार 5 फरवरी 2026 को उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। इसके बाद सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 8 अगस्त 2024 को एक्टर के शाहजहांपुर स्थित घर को सील कर दिया। उनके केस की अगली सुनवाई सोमवार 16 फरवरी को होगी।

    यह भी पढ़ें- अभिनेता राजपाल यादव की मदद के लिए फिरोजाबाद एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बढ़ाया हाथ, अपने वेतन से दिए ₹51 हजार