Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Rajpal Yadav ने सोनू सूद का किया धन्यवाद, 9 करोड़ के केस में मदद करने वालों का कर्ज चुकाएंगे एक्टर

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 05:43 PM (IST)

    9 करोड़ कर्ज के मामले में Rajpal Yadav ने सोनू सूद समेत उन्हें सपोर्ट करने वाले लोगों का आभार जताया है और उनका कर्ज चुकाने की बात कही है। ...और पढ़ें

    9 करोड़ कर्ज के मामले में उलझे थे राजपाल यादव

    9 करोड़ कर्ज के मामले में उलझे थे राजपाल यादव

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर-कॉमेडियन राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने अपने 9 करोड़ रुपये के कर्ज से जुड़े कानूनी मामलों से जूझते समय सोनू सूद और फिल्म जगत से मिली आर्थिक मदद के लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल दौर में इसी प्यार और सहयोग ने उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत दी।

    राजपाल यादव चुकाएंगे कर्ज

    एक इंटरव्यू में राजपाल ने उस मुश्किल घड़ी में मिले जबरदस्त सपोर्ट को याद किया और कहा कि पूरे देश से मिले समर्थन से वे बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा, 'हां, सचमुच। पूरा देश, पूरी दुनिया मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे, चर्च, बच्चे, बड़े, जवान, संत... ऐसा लग रहा था जैसे मेरे लिए आशीर्वाद की बारिश हो रही हो।

    rajpal yadav (10)

    वह सारा प्यार—हमेशा बना रहे। मैं अपनी पूरी जिंदगी इस कर्ज को चुकाने की कोशिश करूंगा। कभी आंखों में अंजन बनकर, कभी दांतों के लिए मंजन बनकर, और कभी जिंदगी में संतुलन लाने के लिए मनोरंजन बनकर मैं अपना फर्ज निभाने की कोशिश करूंगा'।

    'सम्मान' के साथ योगदान लौटाने का प्लान

    अभिनेता ने यह भी बताया कि वह शुभचिंतकों द्वारा दिए गए आर्थिक योगदान को लौटाने के लिए कदम उठा रहे हैं। उन्होंने बताया, 'हमने अपनी टीम से कहा है कि वे 1 रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक के पूरे बैंक स्टेटमेंट निकालें। जिस किसी ने भी योगदान दिया है और हर एक डिटेल का मिलान करें'।

    खबरें और भी

    rajpal yadav (9)

    सलमान-सोनू समेत इन सितारों ने की थी मदद

    राजपाल ने आगे कहा, 'प्यार और हमदर्दी की वजह से ही हम जिंदा हैं, लेकिन मैं इसे इज्जत से लौटाने की कोशिश करूंगा। मैं पूरी रकम भी सबके साथ शेयर करूंगा। उन्होंने आगे कहा, 'चाहे मेरे भाई सोनू हों, तेज प्रताप जी हों, इंद्रजीत राव जी हों, या फिर जिन बच्चों ने अपनी गुल्लकें तोड़ी हैं, उनकी जिंदगी हमेशा खुशहाल रहे। उन्होंने मेरी दुनिया फिर से बनाने की कोशिश की'।

    रिपोर्ट्स बताती हैं कि फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने, जिनमें सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन शामिल हैं, मुश्किल समय में पैसे की मदद की। हालांकि, राजपाल ने ज्यादातर लोगों का नाम लेने से परहेज किया है और अपनी प्राइवेसी बनाए रखने का फैसला किया है।

    यह भी पढ़ें- Rajpal Yadav को कर्जे से मुक्त करवाने के लिए एकता कपूर ने उठाया बड़ा कदम, Akshay Kumar के सामने दिया पूरा पैसा!