Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Video: भतीजी की विदाई में गले लगकर भावुक हुए Rajpal Yadav, शादी में हलवाइयों संग बैठकर बेलीं खूब रोटियां

    Updated: Fri, 20 Feb 2026 02:21 PM (GMT+05:30)

    Rajpal Yadav Video: अभिनेता राजपाल यादव जेल से जमानत पर बाहर आकर अपनी भतीजी की शादी में शामिल हुए। इस शादी में उन्होंने खूब जश्न मनाया और हलवाइयों के ...और पढ़ें

    भतीजी के गले लगकर भावुक हुए राजपाल यादव

    भतीजी के गले लगकर भावुक हुए राजपाल यादव

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता राजपाल यादव जेल से जमानत पर बाहर आ गए हैं। बाहर आते ही राजपाल यादव ने सबसे पहले जश्न मनाया है और ये जश्न उनके घर में हुआ है, या फिर यूं कह सकते हैं कि ये जश्न उनके घर में चल रहा है। दरअसल राजपाल यादव जेल से बाहर आते ही अपनी भतीजी की शादी में पहुंचे हैं और यहां राजपाल यादव ने खूब माहौल बनाया है।

    भतीजी की शादी में राजपाल ने बेली रोटियां

    दरअसल राजपाल यादव (Rajpal yadav) की भतीजी की शादी यूपी के शाहजहांपुर में हुई है और यहीं पर राजपाल यादव इस वक्त हैं। शादी से कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच हाल ही में एक वीडियो सामने आय़ा है, इसमें राजपाल यादव रोटियां बेलते हुए नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 'मुझे सिंपैथी नहीं चाहिए...', Rajpal Yadav ने सलमान खान-अजय देवगन से मिली मदद को लेकर तोड़ी चुप्पी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Bpeppytv (@bpeppytv)

     

    इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो शादी में रोटी बेलते हुए भी दिखे थे, साथ ही हलवाई से बातें भी करते दिखे। इसके अलावा वह यहां यह कहते हुए दिखाई दिए कि इतने साल बाद भी वो कुछ भूले नहीं हैं। इससे पहले राजपाल यादव का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो सलमान खान के गाने तेरी चुनरिया पर थिरकते दिखे थे।

    भतीजी की विदाई में गले लगकर भावुक हुए राजपाल

    वहीं भतीजी की शादी में चाचा राजपाल यादव (Rajpal Yadav Cry) पहुंचे तो ये पल उनके लिए भी बेहद भावुक था। इस शादी में शरीक होने के लिए राजपाल ने कठिन परीक्षा दी है और ये परीक्षा सलाखों की रही।

    खबरें और भी

     

    उन्हें उम्मीद थी कि शायद भतीजी की शादी से पहले 9 करोड़ के कर्ज वाले केस में वो जेल बाहर आ जाएंगे और हुआ भी वही। शादी के वीडियोज में एक और वीडियो आया है, जहां राजपाल यादव अपनी भतीजी की विदाई में उनके गले लगकर काफी भावुक होते हुए नजर आए।

    आपको बता दें कि राजपाल यादव ने साल 2012 में एक फिल्म बनाई थी, जिसके लिए उन्होंने दिल्ली की एक कंपनी से 5 करोड़ का कर्ज लिया था। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई लेकिन राजपाल यादव का कर्ज बढ़ता चला गया और बढ़कर 9 करोड़ (Rajpal Yadav Debt case) हो गया। 

    rajpala

    2012 के बाद से ही यह केस चलता आ रहा है और साल 2026 में राजपाल इसी के चलते जेल भी गए, इसके बाद कई बॉलीवुड के स्टार्स और फिल्ममेकर्स ने उनकी मदद की है। फिलहाल राजपाल अंतरिम जमानत (Rajpal Yadav Bail) पर हैं और ढाई करोड़ भरने के बाद राजपाल जेल से बाहर आए हैं। मामले की अगली सुनवाई अब 18 मार्च को होनी है।

    यह भी पढ़ें- जेल से छूटते ही Rajpal Yadav ने किया गजब 'धोतीफाड़' डांस, भतीजी की शादी में कमर लचकाकर खूब लगाए ठुमके