विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भरी महफिल में ‘मजाक’ या बेइज्जती? Rajpal Yadav ने खुद खोल दी सच्चाई

Published: Tue, 07 Apr 2026 03:46 PM (IST)

स्क्रीन अवॉर्ड्स में राजपाल यादव पर 9 करोड़ के चेक बाउंस केस को लेकर मारे गए तंज से सोशल मीडिया ...और पढ़ें

राजपाल यादव ने उनको तंज मारने पर किया रिएक्ट/ फोटो- X Account

राजपाल यादव ने उनको तंज मारने पर किया रिएक्ट/ फोटो- X Account

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इन दिनों लगातार विवादों में घिरे हुए हैं। वह एक विवाद से निकलते हैं और दूसरे में फंस जाते हैं। बीते दिनों हुए ' स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026' में होस्ट ने भरी महफिल में राजपाल यादव के 9 करोड़ रुपये के 'चेक बाउंस केस' को लेकर तंज कसा था। अब इस पूरे विवाद पर खुद राजपाल यादव का रिएक्शन सामने आ गया है।

फैंस के भड़कने पर राजपाल यादव ने दी सफाई

पिछले दिनों अवॉर्ड शो में होस्ट ने राजपाल यादव की बेइज्जती की थी, जिससे फैंस खफा हो गए थे। मामले को बढ़ता देख राजपाल यादव ने वीडियो जारी कर कहा, 

"नमस्कार दोस्तों... पिछले दिनों स्क्रीन अवॉर्ड्स में जाने का मौका मिला। वहां पूरी फिल्म इंडस्ट्री से मिलने का मौका मिला, खूब नाच-गाना और स्किट्स का दौर चला... काफी बढ़िया माहौल था। मेरी, जाकिर और होस्ट की देश, दुनिया, इकोनॉमी, युद्ध... सबकुछ ऊपर-नीचे चल रहा है, इसमें पिसना 'कॉमन मैन' को ही पड़ता है,इस बारे में बाते हुईं। हमने चेक बाउंसिंग, युद्ध और इकोनॉमी जैसी सभी चीजों को मिलाकर एक जनरल स्किट (सीन) बनाने का प्रयास किया था।"

rajpal yadav case  (1)

यह भी पढ़ें- Rajpal Yadav की बेइज्ज्ती नहीं सह पाए सलमान खान, होस्ट ने किया था अपमान; अब 'भाईजान' ने दिया करारा जवाब

 उन्होंने आगे कहा, "जैसा कि फिल्मों में भी होता है कि हम एक अच्छा सीन डिजाइन करते हैं, लेकिन कई बार उसका सही मतलब  ऑडियंस तक नहीं पहुंच पाता है। ये सिनेमा है... वे दोनों मेरे छोटे भाई जैसे हैं, उन्होंने हमेशा मुझे सम्मान दिया है। हम सब एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। उन्होंने तो मेरे सम्मान में पूरे ऑडिटोरियम को खड़े होकर तालियां बजाने के लिए कहा... उसके लिए धन्यवाद। प्लीज व्यर्थ में उनकी निंदा करके उनका दिल मत दुखाइए। उनका दिल दुखाना यानी मेरा दिल दुखाना है... इसलिए ऐसा मत कीजिए। मैं आप सबसे बहुत प्यार करता हूं।" 

राजपाल यादव के इस बयान से यह बात पूरी तरह से क्लियर है कि होस्ट ने राजपाल यादव पर जो स्किट तैयार किया था, वह राजपाल यादव की नॉलेज में पहले से ही था। 

क्या था यह पूरा मामला? 

जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि, बीते दिनों मुंबई में स्क्रीन अवॉर्ड 2026 का आयोजन किया गया था, जहां होस्ट ने मजाकिया अंदाज में राजपाल यादव को कहा था, "भाई डॉलर कितना भी ऊपर नीचे हो..आपको उतने ही पैसे लौटाने हैं, जितने उधार हैं।" 30 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शानदार कॉमेडी के बलबूते पर सभी का मनोरंजन करने वाले राजपाल यादव की सरेआम बेइज्जती उनके चाहने वालों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं हुई। फैंस ने सोशल मीडिया पर अवॉर्ड शो के होस्ट को जमकर खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी थी। 

यह भी पढ़ें- 'सलमान-अक्षय मेरे बिना नहीं चल सकते...', Rajpal Yadav ने काम न मिलने पर किया रिएक्ट 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।